Home शिक्षा Sainik School Admission 2024 Notice Released Apply For AISSEE 2024 Till 16...

Sainik School Admission 2024 Notice Released Apply For AISSEE 2024 Till 16 December Exam On 21 January

[ad_1]

Sainik School Admission 2024: सैनिक स्कूल में अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2024 के लिए नोटिस रिलीज कर दिया है. इसके माध्यम से आप जान सकते हैं कि एआईएसएसईई 2024 के लिए कब तक अप्लाई किया जा सकता है, परीक्षा कब होगी और पेपर का पैटर्न कैसा होगा. ये सारी जानकारी डिटेल में पाने के लिए आपको एनटीए सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – exams.nta.ac.in/AISSEE/.

ये है लास्ट डेट

बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सैनिक स्कूलों के क्लास 6 और 9 में प्रवेश मिलता है. देशभर के 33 सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए ये ऑल इंडिया एग्जाम आयोजित कराया जाता है. सैनिक स्कूल रेजिडेंशियल होते हैं यानी जहां रहने की व्यवस्था होती है और ये सीबीएसई बोर्ड से एफिलेटेड होते हैं. यहां नेशनल डिफेंस एकेडमी, इंडियन नेवल एकेडमी और दूसरी ट्रेनिंग एकेडमीज़ के लिए कैंडिडेट्स को प्रिपेयर किया जाता है.

इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर 2023 है. इस तारीख को शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है.

क्या है योग्यता

योग्यता क्लास के मुताबिक है जैसे कक्षा 6वीं में एडमिशन के लिए कैंडिडेट की उम्र 31 मार्च 2024 को 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए. क्लास 9 के लिए योग्यता की बात करें तो 31 मार्च 2024 को कैंडिडेट की उम्र 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए. उसने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 8वीं पास की हो ये जरूरी है. लड़कियों के लिए एडमिशन ओपेन हैं पर ये सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा.

एग्जाम कब होगा

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2024 का आयोजन 21 जनवरी 2024 के दिन किया जाएगा. ये ओएमआर एग्जाम होगा तो पेन और पेपर मोड में आयोजित होगा. इसमें एमसीक्यू टाइप सवाल आएंगे और परीक्षा देश के 186 केंद्रों में आयोजित होगी.

शुल्क कितना देना होगा

इस प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स, डिफेंस पर्सोनेल के वॉर्ड-एक्स सर्विसमैन के वॉर्ड और ओबीसी कैटेगरी को 650 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी कैटेगरी के लिए फीस 500 रुपये है.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: UK की ये यूनिवर्सिटी दे रही है 10 लाख रुपये की स्कॉलरशिप 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Exit mobile version