Home शिक्षा Scholarship To Study Abroad University Of Sheffield United Kingdom Scholarship 2023 Of...

Scholarship To Study Abroad University Of Sheffield United Kingdom Scholarship 2023 Of Rupees 10 Lakh

[ad_1]

University Of Sheffield UK Scholarship 2023: यूनाइटेड किंगडम का शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय इंटनेशनल स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप पाने का बढ़िया मौका लेकर आया है. सेलेक्शन हुआ तो दस लाख रुपये तक की राशि मिलेगी. ये स्कॉलरशिप साल 2024 के लिए है और अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए है. इसके तहत 75 इंटरनेशनल अंडरग्रेजुएट मेरिट स्कॉलरशिप दी जाएंगी. यूके की करेंसी में बात करें तो इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत 10 हजार पाउंड यानी इंडियन रुपयों में करीब 10 लाख 33 हजार रुपये की रकम सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को मिलेगी.

अगले साल से शुरू होगी स्कॉलरशिप

ये स्कॉलरशिप साल 2024 के लिए है और ऑटम सीजन से शुरू होगी. सभी इंटरनेशनल स्टूडेंट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन के लिए पात्रता क्या है, कब तक फॉर्म भरना है, जानते हैं ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब.

नोट करें जरूरी तारीखें

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन सर्दियों के अंत में शुरू होंगे. आवेदन करने की लास्ट डेट 24 अप्रैल 2024 है. इस दिन यूके के टाइम के हिसाब से दोपहर एक बजे तक अप्लाई किया जा सकता है. जिन कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होगा उनके नाम की घोषणा 15 मई 2024 के दिन की जाएगी. चयनित कैंडिडेट्स को अपने एडमिशन का कंफर्मेशन और स्कॉलरशिप स्वीकार करने की सूचना एक तय समय के अंदर देनी होगी. इसकी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.

कौन कर सकता है अप्लाई

  • स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले जरूरी है कि कैंडिडेट के पास शेफ़ील्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने का ऑफर लेटर हो.
  • आवेदक ने जिस कोर्स में एडमिशन लिया हो, वह यूनिवर्सिटी में साल 2024 की सर्दियों में शुरू हो रहा हो.
  • इस स्कॉलरशिप के लिए सभी अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं केवल मेडिसिन और डेंटिस्ट्री के छात्र आवेदन नहीं कर सकते.
  • पूरी पढ़ाई स्टूडेंट द्वारा सेल्फ फंडेड होनी चाहिए जिसमें ओवरसीज़ ट्यूशन फीस भी शामिल है.
  • शेफ़ील्ड यूनिवर्सिटी में कैंडिडेट डिग्री कोर्स के पहले या दूसरे साल में एडमिशन ले रहा हो, ये भी जरूरी है.
  • किसी थर्ड पार्टी द्वारा कैंडिडेट को स्पांसरशिप न मिली हो ये भी जरूरी है.
  • डिटेल और अपडेट जानने के लिए sheffield.ac.uk पर जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम का नोटिस जारी, यहां करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Exit mobile version