India vs South Africa Final:विश्वकप में मात्र दो मैच खेलने वाली शेफाली वर्मा फाइनल मुकाबले की हीरों रहीं। रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली। हालांकि वह भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना पाई थीं। प्रतिका रावल के चोटिल होने पर उन्हें सेमीफाइनल में खेलना पड़ा था।
India vs South Africa Final: महिला वर्ल्ड कप के लिए भारत की शुरुआती 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना पाने वाली शेफाली वर्मा ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली और भारतीय टीम के पहली ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों को पंख लगाए। शेफाली वर्मा के ताबड़तोड़ 87 रनों की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को फाइनल में सात विकेट पर 298 रन का स्कोर खड़ा किया।
शेफाली के अलावा दीप्ति ने भी अहम पारी खेली
शेफाली के अलावा ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (54) ने भी अहम पारी खेली। सेमीफाइनल से ठीक पहले प्रतिक रावल के चोटिल होने पर शेफाली को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। सेमीफाइनल में भले ही उनका बल्ला शांत रहा, लेकिन फाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। बारिश के कारण दो घंटे की देरी से शुरू हुए इस मुकाबले में शेफाली ने शुरुआती ओवरों से ही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
मंधाना के साथ की शतकीय साझेदारी
उन्होंने स्मृति मंधाना (45 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी कर मजबूत नींव रखी। दोनों ने लगभग सात रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बटोरे। शेफाली ने तीन साल बाद अपना पहला वनडे अर्धशतक जमाया, जो उनके करियर का पांचवां अर्धशतक है। उनकी 78 गेंदों की शानदार पारी में सात चौके और दो छक्के शामिल थे। जब वे आउट हुईं, तब भारत की स्थिति बेहद मजबूत थी।
यह भी पढ़े :
- क्रिकेट के महाकुंभ में भारत की बेटियां पहली बार बनीं विश्व विजेता, साउथ अफ्रीका को हराया
- रजत जयंती वर्ष में आज छत्तीसगढ़ को नए विधानसभा भवन की सौगात देंगे पीएम मोदी
- सरदार पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- गुलामी की मानसिकता अंग्रेजों से विरासत में मिली
मिली थी वाइल्ड कार्ड एंट्री
इन फॉर्म बल्लेबाज प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद शेफाली को वर्ल्ड कप वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 रन की पारी खेली। हालांकि, बड़े मंच पर उन्होंने गजब का कमबैक किया। साल 2022 के बाद वनडे करियर में शेफाली पहली फिफ्टी जड़ी। इससे बाद गेंदबाजी में कमाल किया। शेफाली ने पहले सुने लुस को आउट किया। इसके बाद मारिजान काप को आउट कर साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका दिया।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02
