Home शिक्षा SSC JE Admit Card 2023 Released For Various Regions Download From Ssc.nic.in...

SSC JE Admit Card 2023 Released For Various Regions Download From Ssc.nic.in See Direct Link

[ad_1]

SSC JE Exam 2023 Admit Card Released: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जूनियर इंजीनियर पद के लिए होने वाली टियर वन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में बैठ रहे हों, वे अपने रीजन के लिंक पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ssc.nic.in. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे भी दिया हुआ है. इन्हें डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी.

इन डेट्स पर होगा एग्जाम

बता दें कि एसएससी जेई परीक्षा का आयोजन 9, 10 और 11 अक्टूबर 2023 के दिन करेगा. इस दिन पहले चरण की परीक्षा यानी टियर वन आयोजित होगी. एग्जाम हॉल में एंट्री करने के लिए कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड साथ ही में एक वैलिड आईडी प्रूफ ले जाना होगा. इनके बिना सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसे डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें.

इन आसान स्टेप्स से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.nic.in पर.
  • यहां पर होमपेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको रीजनल वेबसाइट्स के लिंक मिलेंगे.
  • इस पर क्लिक करें और जिस क्षेत्र का एडमिट कार्ड आपको डाउनलोड करना है, उसके लिंक पर जाएं.
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें और एंटर कर दें.
  • इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा. यहां से इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें.
  • ये एडमिट कार्ड एमपीआर, डब्ल्यूआर और सीआर रीजन के लिए जारी किए गए हैं.
  • अन्य किसी भी विषय में जानकारी पाने या अपडेट देखने के लिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: बिहार कॉन्सटेबल रिक्रूटमेंट एग्जाम कैंसिल, ये है वजह 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Exit mobile version