Home देश Supreme Court: ‘माफिया की बहन शाहीन को सौंपी अतीक के बच्चों की...

Supreme Court: ‘माफिया की बहन शाहीन को सौंपी अतीक के बच्चों की कस्टडी’, सुप्रीम कोर्ट में बोली यूपी सरकार

[ad_1]

Atiq Ahmed Children’s Custody: सुप्रीम कोर्ट ने बाहुबली अतीक अहमद के दो नाबालिग बच्चों की कस्टडी से जुड़े मामले का मंगलवार (10 अक्टूबर 2023) को निपटारा कर दिया था. अतीक की बहन शाहीन ने बाल सुधार गृह में रह रहे दोनों बच्चों की कस्टडी मांगते हुए याचिका दाखिल की थी. यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया कि दोनों बच्चों को कल ही सुधार गृह से निकाल कर शाहीन को सौंप दिया गया है.

माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों अहजम और अबान को सोमवार (9 अक्टूबर 2023) को राजरूपपुर स्थित बाल सुधार गृह से निकाल कर उनकी बुआ परवीन अहमद कुरैशी को सुपुर्द कर दिया गया. जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि अतीक की बहन परवीन पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत हटवा गांव में रहती हैं और उन्होंने अतीक के दोनों बेटों का पालन पोषण करने का जिम्मा लेते हुए उन्हें अपने सुपुर्द करने का प्रार्थना पत्र दिया था.

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से सुधार गृह में थे अतीक के बेटे
उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही अतीक के दोनों बेटों को पुलिस ने बाल सुधार गृह में दाखिल किया था जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने धूमनगंज पुलिस से आख्या मांगी थी. उन्होंने बताया कि धूमनगंज थाने की पुलिस ने अपनी आख्या में बताया था कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक का पूरा परिवार फरार हो गया था और दोनों बच्चे चकिया में लावारिस हालत में मिले थे. सुरक्षा को देखते हुए अतीक के दोनों बेटों को बाल गृह में दाखिल किया गया था.

 

[ad_2]

Exit mobile version