Bihar Election 2025: छठ पूजा के बाद बाद बिहार विधानसभा की चुनावी धार को सभी दलों ने तेज कर दिया है। गुरुवार को पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने राहुल और तेजस्वी पर तंज कसा। बोले- दो युवराजों ने झूठे वादों की दुकान खोल रखी है।
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग को ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। बिहार इस समय पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग गया है। सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने पक्ष में वोटरों को लुभाने के लिए रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी बिहार के मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। दरभंगा में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की संयुक्त जनसभा होगी।

एनडीए की सबसे बड़ी जीत होने जा रही है- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों आप बताएं, आप मेरे मालिक हैं। जमानत पर निकले इन युवराज को बिहार लूटने की इजाजत देंगे क्या। साथियों आज हर सर्वे में एक बात खुलकर सामने आ रही कि राजद व कांग्रेस की सबसे बड़ी हार होने जा रही। एनडीए की सबसे बड़ी जीत होने जा रही। एक नया इतिहास बिहार के युवा, महिला, किसान, मछुआरा बनाने जा रहा, इससे वे घबरा गए हैं। ये अपने घोषणा पत्र में झूठ ही झूठ बोल रहे।
ये नामदार लोग कामदार को गाली दे रहे- मोदी
इस चुनाव में दो युवराजों ने झूठे वादों की दुकान खोल दी है। एक भारत के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज और दूसरा बिहार के भ्रष्ट परिवार का युवराज हजारों करोड़ों का। दोनों ने कल भर-भर के मोदी को गाली दी है। ये नामदार लोग कामदार को गाली दे रहे थे। ये पिछड़े को गाली देना सम्मान समझते हैं। इन्हें बर्दाश्त नहीं होता कि चाय बेचने वाला यहां तक पहुंच गया है। जो गालियां देते हैं, सुनो आपकी कृपा से यहां नहीं पहुंचा, करोड़ों की कृपा से पहुंचा। आंबेडकर के संविधान से पहुंचा।
नरेंद्र हों या नीतीश, महिला सशक्तिकरण होगा
हमने डिजिटल लेनदेन एप का नाम भीम रखा है। हर वर्ग के लोग भीम एप का उपयोग करते हैं। हमारी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। हमने भगवान लाल सहनी को अध्यक्ष बनाया। सबको सम्मान मिले, यही हमारा उद्देश्य है। सुजनी, लहठी मुजफ्फरपुर की पहचान है। ये कौशल है, दुनिया में जानी चाहिए। भाजपा एनडीए को दिया गया एक-एक वोट काम करने वाला है। नरेंद्र हो या नीतीश, महिला सशक्तीकरण होगा। बहनों की परेशानी खत्म करने के लिए काम किया।
किसान चाची बिहार का गौरव- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि यहां करोड़ों की लागत से कैंसर का अस्पताल बना है। मोतिहारी में गैस पाइपलाइन पर काम हुआ है। स्टेशन और पताही एयरपाेर्ट पहचान बनेंगे। साथियों यह धरती राजेंद्र बाबू, कृपलानी, फर्नांडीस और जय नारायण निषाद की कर्मभूमि रही है। यहां बेनीपुरी, दिनकर ने साहित्य को धार दी है। किसान चाची बिहार का गौरव हैं। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। उनके राज में तो सम्मान भी उनको मिलता था जो दरबारी थे। ऐसे लोग गरीबों को आगे नहीं बढ़ा सकते।
ये बहन-बेटियों को उठाने का खेल खेल रहे
पीएम मोदी ने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि वे ऐसे गाने चुनाव के मैदान में बजवा रहे हैं, यह इनकी मंशा का यह प्रतिबिंब है। ये बहन-बेटियों को उठाने का खेल खेल रहे। नौजवान भाइयों बताएं, ये मंजूर है क्या। साथियों, बिहार आत्मनिर्भर भारत की धुरी बनने जा रहा। यहां कुछ न कुछ है, जो कहीं दुनिया भर में छा सकता है। हर खाने की थाली में बिहार का व्यंजन हो। लीची, जर्दालु आम, मखाना और मगही पान हो। यहां के किसान कतरनी और मर्चा धान उगाते हैं, इन्हे जीआई टैग दिया है।
शोरूम लुटवा लेते थे राजद नेता
साथियों जंगलराज में यह संभव नहीं था। तब तो गाड़ियों के शोरूम बंद हो गए थे। क्योंकि राजद के नेता अपनी टोलियां लेकर अपने साथियों को लेकर शोरूम लुटवा लेते थे। अगर किसी ने नई गाड़ी खरीदी हो तब उसके पीछे राजद के गुंडे लग जाते थे। जब कोई अपनी पूंजी लगाता क्या, ऐसे हाल में लोग पलायन कर गए। जब वो दिन याद करते हैं तो लगता था, कितना भयानक दिन था।
जब सुशासन होता है तो सब खिलते हैं- पीएम मोदी
जब सुशासन होता है, तो सब खिलते हैं, जंगलराज में दम घुटता है। आज पूरा बिहार जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है। कोई नई बाइक खरीद रहा, स्कूटी खरीद रहा। एक आंकड़ा याद रखना, पिछले साल अक्टूबर-सितंबर में बिहार में 50 हजार मोटर बाइक बिकी थी, इस साल इन्हीं महीनों में डेढ़ लाख बिकी है। बिहार में तीन गुना अधिक खरीदारी हुई है। नई बाइक आई और हजारों रुपये बच गए।
बिहार का बेटा पलायन नहीं करेगा- पीएम मोदी
आज इंजन बन रहे, मखाना दुनिया भर में जा रहा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी पार्क, लेदर क्लस्टर ये सब हमारे बिहार की पहचान बन रहे। साथियों, कभी बिहार अपनी जरूरत के लिए मछली बाहर से मंगाता था, आज दूसरे राज्यों को भी भेज रहे, कमाई कर रहे। ये आत्मनिर्भरता का उदाहरण है। एनडीए का संकल्प है, बिहार में कमाई, दवाई, पढ़ाई और सिंचाई। बिहार का बेटा पलायन नहीं करेगा, यहीं काम करेगा।
सैकड़ों साल तक इस अपमान को नहीं भूलेगा बिहार
पीएम मोदी ने कहा कि छठ पूजा नौटंकी है, ड्रामा है, ऐसे लोगों को सजा दोगे कि नहीं। जो माताएं निर्जला व्रत रखती हैं, गंगाजी में खड़ी होती हैं, वो तो उनकी नजर में ड्रामा करती हैं, क्या बिहार की माताएं-बहनें छठ मैया का अपमान बर्दाश्त करेंगी, साथियों ये हर उस व्यक्ति का अपमान है जो छठी मैया में श्रद्धा रखता है। मैं जानता हूं इस अपमान को सैकड़ों साल तक बिहार नहीं भूलेगा।
यह भी पढ़े :
- शी जिनपिंग के आगे झुके ट्रंप, दुर्लभ खनिज पाने के लिए चीन पर 10% टैरिफ घटाया
- चुनाव से पहले बिहार में कत्लेआम, सीवान में एएसआई का गला रेतकर खेत में फेंका
- दुल्हन के जोड़े में दिखीं परदेस गर्ल महिमा, संजय मिश्रा के पास शादी की चर्चा! जानें सच
जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का, वो जमीन देंगे क्या
पीएम मोदी ने कहा कि ये जंगलराज की पहचान हैं। साथियों ये उनकी पहचान बन गई है। आप बताएं, ऐसे लोग क्या कभी भी बिहार का भला कर सकते हैं, सिर्फ अपने परिवार का विकास कर सकते हैंं। साथियों बिहार के विकास के लिए उद्यम और उद्योग चाहिए। इसके लिए जमीन, कानून का राज , कनेक्टिविटी चाहिए। जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का है, वे जमीन देंगे क्या, जिन्होंने रेलवे को लूटा, वो कनेक्टिवटी देंगे क्या, जिन्होंने लालटेन युग में रखा, वे रोशनी देंगे क्या?
छठ को यूनेस्को सूची में शामिल करवाएंगे
पीएम मोदी ने कहा कि छठ देश-दुनिया में मनाया जाता है। छठ को यूनेस्काे की सूची में शामिल करने का प्रयास सरकार की ओर से चल रहा है। छठ के गीतों के माध्यम से संस्कार की प्रक्रिया चलती है। उसको देशव्यापी रूप देने के लिए छठ के गीतों को विभिन्न भाषा में प्रतिस्पर्धा करने वाले हैं। इससे हर भाषा के लोगों को मौका मिलेगा। इन्हें जनता चुनेगी कि उन्हें कौन-कौन गीत पसंद आते हैं। सबसे चर्चित गीतों के गायक और लेखक को अगले साल छठ से पहले सम्मानित किया जाएगा।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02