Home ताजा ख़बरें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा के साथ खत्म की व्यापार वार्ता; बोले-...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा के साथ खत्म की व्यापार वार्ता; बोले- वह व्यापार के लिए मुश्किल देश, हम भी लगाएंगे टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कनाडा के साथ व्यापार वार्ता खत्म करने की बात कही है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि हम कनाडा को अगले सात दिनों की अवधि के भीतर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए भुगतान किए जाने वाले टैरिफ के बारे में बताएंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कनाडा व्यापार करने के लिए कठिन देश है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। फाइल फोटो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कनाडा के साथ व्यापार वार्ता खत्म करने की बात कही है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि हम कनाडा को अगले सात दिनों की अवधि के भीतर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए भुगतान किए जाने वाले टैरिफ के बारे में बताएंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कनाडा व्यापार करने के लिए कठिन देश है।

ट्रंप ने कनाडा के साथ टैरिफ समझौते पर बातचीत शुक्रवार को एकतरफा रूप से रोकने की घोषणा की। उन्होंने कहा, कनाडा ने अमेरिकी तकनीकी फर्मों पर नए टैक्स लगाकर खुला हमला किया है। इसलिए उसके साथ व्यापार समझौते की सारी बातचीत रोकी जा रही है और अगले सप्ताह तक वह कनाडा पर नए टैरिफ की घोषणा करेंगे। बीते कई वर्षों से उन्होंने डेयरी उत्पादों पर टैरिफ लगाया है, जिससे हमारे किसानों को 400% तक का नुकसान हुआ है।

कनाडा पर यूरोपीय संघ के पीछे-पीछे चलने का आरोप

ट्रंप ने कनाडा पर यूरोपीय संघ के पीछे-पीछे चलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे (कनाडा) खुले तौर पर यूरोपीय संघ की नकल कर रहे हैं, जिसने भी यही काम किया है। कनाडा पर हमला करते हुए ट्रंप ने कहा कि कनाडा ने अमेरिका को सूचित किया है कि वह सोमवार से लागू होने वाले कर लगाने की अपनी योजना पर कायम है। ऐसे में इस उनकी इस कर योजना के आधार पर हम कनाडा के साथ व्यापार पर सभी चर्चाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अमेरिका जल्द ही कनाडाई वस्तुओं पर टैरिफ लगाएगा। हम कनाडा को अगले सात दिनों के भीतर बता देंगे कि वे अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए कितना टैरिफ चुकाएंगे।

ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते का किया एलान

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और चीन ने एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। साथ ही उम्मीद जताई कि जल्द ही भारत के साथ भी समझौता हो जाएगा। वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने ब्लूमबर्ग टीवी को बताया कि चीन के इस सप्ताह की शुरुआत में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। लेकिन न तो लुटनिक और न ही ट्रंप ने समझौते के बारे में कोई विस्तृत जानकारी दी। ट्रंप ने गुरुवार देर रात कहा, हमने अभी-अभी चीन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। लुटनिक ने कहा कि समझौते पर दो दिन पहले हस्ताक्षर किए गए हैं।

अमेरिका और चीन के बीच करार की वजह

यह स्पष्ट नहीं है कि नवीनतम समझौता ट्रंप द्वारा दो सप्ताह पहले घोषित किए गए समझौते से अलग है या नहीं। उसके बारे में ट्रंप ने कहा था कि इससे अमेरिकी उद्योगों के लिए बेहद जरूरी मैग्नेट और रेयर अर्थ मिनरल्स प्राप्त करना आसान हो जाएगा।

Exit mobile version