Home ताजा ख़बरें ट्रंप ने खींचा शांति का खाका, जल्द हो सकता है हमास और...

ट्रंप ने खींचा शांति का खाका, जल्द हो सकता है हमास और इस्राइल युद्धविराम

Israel Hamas War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को खत्म करने का प्रयास जारी है। उन्होंने शनिवार को बताया कि इस्राइल प्रारंभिक वापसी रेखा पर सहमत हो गया है और हमास की पुष्टि के बाद युद्धविराम लागू किया जाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप। सोशल मीडिया

Israel Hamas War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को खत्म करने का प्रयास जारी है। उन्होंने शनिवार को बताया कि इस्राइल प्रारंभिक वापसी रेखा पर सहमत हो गया है और हमास की पुष्टि के बाद युद्धविराम लागू किया जाएगा।

Israel Hamas War: ट्रंप ने कहा कि हमास की सहमति के बाद कैदियों और बंधकों की अदला-बदली की जाएगी। बता दें कि इस्राइल और हमास सोमवार को मिस्र में अप्रत्यक्ष वार्ता की तैयारी में हैं। युद्धविराम की उम्मीदें बढ़ गईं हैं।

इसी हफ्ते हो सकती है युद्धविराम और बंधकों की रिहाई

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस हफ्ते युद्धविराम और बंधकों की रिहाई हो सकती है। यह बातचीत ऐसे समय में होने जा रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें उसने अमेरिका की योजना के कुछ हिस्सों को स्वीकार किया है। इससे पहले इस्राइल भी इस युद्ध को खत्म करने के अमेरिका के नए प्रयासों का समर्थन कर चुका है।

अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ भी वार्ताओं में शामिल

मिस्र के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि मिस्र सोमवार को इस्राइल और हमास के प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करेगा, जिससे कि इस्राइली बंधकों के बदले फलस्तीनी कैदियों के आदान‑प्रदान पर चर्चा हो सके। मिस्र के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ भी इन वार्ताओं में शामिल हो रहे हैं। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:

आठ इस्लामी देशों के विदेश मंत्रियों ने जताई खुशी

इस मामले पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि हम उन सभी बंधकों की रिहाई के सबसे नजदीक हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर हमास ट्रंप की योजना को स्वीकार कर लेता है तो दो चरण होंगे- बंधकों की रिहाई और इस्राइल का उस पीली रेखा तक पीछे हटना, जहां वह अगस्त 2024 में था। आठ इस्लामी देशों के विदेश मंत्रियों ने रविवार को एक संयुक्त बयान जारी कर संभावित युद्धविराम की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का स्वागत किया।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02

Exit mobile version