Home खेल क्रिकेटर रिंकू सिंह को यूपी सरकार बनाएगी बेसिक शिक्षा अधिकारी, देश का...

क्रिकेटर रिंकू सिंह को यूपी सरकार बनाएगी बेसिक शिक्षा अधिकारी, देश का नाम ऊंचा करने पर मिला इनाम

क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में काम करते नजर आएंगे। योगी सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत बीएसए पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है।

क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में काम करते नजर आएंगे। योगी सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत बीएसए पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। उन्हें योगी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज। फाइल फोटो

शिक्षा क्षेत्र में शुरू करेंगे नई पारी

अब रिंकू सिंह शिक्षा क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। रिंकू सिंह को यह नियुक्ति राज्य सरकार की उस नीति के तहत दी जा रही है, जिसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानपूर्वक शासकीय सेवाओं में स्थान दिया जा रहा है।

युवाओं के लिए मिसाल, साधारण परिवार का लाल

रिंकू सिंह का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल है। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता खानचंद्र गैस एजेंसी में सिलेंडर वितरक के रूप में काम करते थे। रिंकू ने भी शुरू में पिता के इस काम में सहयोग किया, लेकिन क्रिकेट के प्रति जुनून ने उन्हें मैदान तक खींचा। उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको चौंका दिया।

आईपीएल ने देशभर में बनाया लोकप्रिय

शुरुआती पहचान उन्हें डीपीएस स्कूल के मैदान पर इंटरनेशनल स्कूली क्रिकेट में खिताब जीतने से मिली। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में कदम रखा और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से खेलते हुए वर्ष 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। उनके बल्ले की ताकत ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया। रिंकू ने इसके बाद भारत की ओर से टी-20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी भाग लिया।

केकेआर ने 13 करोड़ रुपये में किया रिटेन

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। हाल ही में रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई हुई थी। दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में प्रस्तावित थी, लेकिन किसी कारणवश फिलहाल टाल दी गई है। इस समय रिंकू घरेलू क्रिकेट में व्यस्त हैं।

Exit mobile version