Bihar Election Rallies: उत्तर प्रदेश के धाकड़ मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ आज (गुरुवार) से बिहार में चुनावी जनसभा शुरू करेंगे। गुरुवार को वह पटना के दानापुर में राम कृपाल यादव और सहरसा में डा. आलोक रंजन के लिए वोट मांगेंगे। चुनाव शुरू होने से पहले वह कम से कम 20 रैली करेंगे।
Bihar Election Rallies: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बिहार विधान सभा चुनाव में गरजेंगे। मुख्यमंत्री बिहार में दो जनसभाएं करेंगे। पहली जनसभा पटना के दानापुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राम कृपाल यादव के समर्थन में होगी। वहीं, दूसरी जनसभा सहरसा विधान सभा क्षेत्र में होगी। यहां पर भाजपा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन के समर्थन में मुख्यमंत्री मतदाताओं से वोट मांगेंगे।
बिहार में भी मुख्यमंत्री योगी की लोकप्रियता
बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री 20 से अधिक चुनावी रैलियां करेंगे। मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को देखते हुए एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी प्रदेश में सबसे अधिक उनकी रैलियां व जनसभाओं के लिए समय मांग रहे हैं। वहीं सीएम के साथ केशव प्रसाद मौर्य भी बिहार में नामांकन सभाओं में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:
- भारत में धमाल मचाने आ गई टीवीएस की एडवेंचर बाइक, जानें क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स
- महिला विश्वकप: कोलंबो में तीसरा मैच भी बारिश ने धोया, इंग्लैंड-पाकिस्तान का मैच रद्द
- ‘महाभारत’ के ‘कर्ण’ ने छोड़ी दुनिया, कैंसर से पीड़ित थे अभिनेता पंकज धीर
विकास और हिंदुत्व की राजनीति के प्रतीक
योगी जनता के बीच कानून-व्यवस्था, विकास और हिंदुत्व की राजनीति के प्रतीक माने जाते हैं। उनके भाषणों में ऊर्जा और आक्रामकता होती है, जो कार्यकर्ताओं में जोश भरती है। पार्टी को उम्मीद है कि योगी की मौजूदगी से मतदाताओं में बड़ा संदेश जाएगा और चुनाव में उसे मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री की जनसभाओं की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। वह गुरुवार सुबह 10 बजे अपने सरकारी आवास से अमौसी एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।
11:25 बजे पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर उतरेंगे
इसके बाद 10:25 बजे वह पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। दिन में 11:25 बजे पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से सीधे जनसभा स्थल पहुंचेंगे और चुनावी जनसभा को संबोधित कर जनता से वोट मागेंगे। इसके बाद दोपहर 1:40 बजे मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से सहरसा पहुंचेंगे। यहां योगी डा. आलोक रंजन के पक्ष में चुनावी माहौल बनाएंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी गुरुवार को बिहार में रहेंगे। वह झंझारपुर व खजौली विधान सभा क्षेत्र में आयोजित नामांकन सभा में शामिल होंगे।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02
