UP news:यूपी के मथुरा में किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए ऋण को न चुकाने वाले किसानों पर कृषि विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। जिले के 2.55 लाख किसानों को बैंकों ने 4844 करोड़ रुपये का ऋण दिया, जिसमें से डेढ़ लाख ने ऋण नहीं लौटाया। कृषि विभाग बकायादारों की भूमि नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेगा।
UP news:कृषि कार्य और उपकरण खरीद के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर लिए ऋण को लौटाने में किसान उदासीन हैं। जिले में 2.55 लाख किसानों को 28 सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी बैंकों ने 4844 करोड़ रुपये का ऋण दिया। इनमें से डेढ़ लाख किसानों ने ऋण नहीं लौटाया।
सभी बैंकों से बकाएदार किसानों की सूची मांगी
कृषि विभाग ने सभी बैंकों से बकाएदार किसानों की सूची मांगी है। इसके बाद नोटिस देकर भूमि नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी।सरकार ने किसानों को केसीसी की सुविधा दी है। इसी के तहत पिछले पांच वर्षों में किसानों को कृषि कार्य के लिए ऋण दिया गया है। 2.55 लाख में से केवल एक लाख किसानों ने ही ऋण लौटाया है।
ऋण अदायगी लगभग 40 प्रतिशत
ऋण अदायगी लगभग 40 प्रतिशत है। केसीसी ऋण पर 13 से 18 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज निर्धारित है। किसानों की भूमि बैंक द्वारा बंधक रखी जाती है। पांच वर्षों में आधे से अधिक ऋण वापस न आने पर कृषि विभाग ऐसे किसानों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्होंने एक भी किस्त नहीं चुकाई है।
नोटिस दिए जाने के बाद होगी भूमि नीलामी
ऋण अदायगी नहीं करने वाले किसानों को नोटिस दिए जाने के बाद उनकी भूमि नीलामी की भी तैयारी है। उप निदेशक कृषि वसंत कुमार दुबे का कहना है कि बैंकों से ऋण अदायगी की नवीनतम सूचना मांगी गई है। जानकारी मिलने के बाद बकाया धनराशि का आंकलन किया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ऋण वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:
- अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप, शटडाउन से नौकरियों में शुरू हो गई कटौती
- यशस्वी 173 रन बनाकर नाबाद रहे, पहले दिन आक्रामक हुए बगैर गेंदबाजों पर हावी रहे
- वेस्टइंडीज के साथ दूसरे टेस्ट में पहले दिन ही भारत का दबदबा, दो विकेट खोकर खड़ा किया 318 का स्कोर
बकाएदारों की सूचना देने में भी बैंक आलसी
कृषि विभाग ने करीब 15 दिन पहले केसीसी ऋण के बकाएदारों की सूचना अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) के माध्यम से मांगी थी। तीन-चार बैंकों को छोड़कर शेष बैंकों ने संबंधित सूचना ही नहीं दी। सभी बैंकों की ओर से सूचना मिलने पर ही ऋण वसूली की प्रक्रिया शुरू होगी।
केनरा बैंक ने दिया है सर्वाधिक ऋण
बैंक किसान ऋण करोड़ में
केनरा बैंक 72,866 1,418
एसबीआइ 38,304 981
पंजाब नेशनल बैंक 15,649 410
बैंक ऑफ बड़ौदा 10,157 267
यूनियन बैंक 10,228 252
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक 11,779 233
सहकारिता बैंक 37,325 243
एचडीएफसी 18,574 197
कुल योग 2,14,882 4,001
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02
