
[ad_1]
Modi Cabinet Decisions: मोदी सरकार ने किसानों को राहत देते हुए कहा है कि उन्हें रियायती दरों पर खाद मिलती रहेगी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सब्सिडी देकर इसे बरकरार रखने का फैसला लिया है. यूरिया की कीमत नहीं बढ़ेगी.
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल के बीच रबी सत्र के लिए पीएंडके उर्वरकों पर 22,303 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर की. उन्होंने कहा,” वैश्विक स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद किसानों को डीएपी पुराने 1,350 रुपये प्रति बैग के मूल्य पर मिलता रहेगा.”
[ad_2]











