[ad_1]
मालदीव और भारत के रिश्ते लगातार बिगड़ने की ओर बढ़ रहे हैं. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू लगातार मालदीव से भारतीय सेना को हटाए जाने की बात कह रहे हैं. इस बीच मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि मालदीव सरकार ने औपचारिक रूप से भारत से मालदीव से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने का अनुरोध किया है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेस रिलीज में कहा गया है कि राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने शनिवार (18 नवंबर) को राष्ट्रपति कार्यालय में भारत सरकार के मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात के दौरान औपचारिक रूप से ये अनुरोध किया.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मालदीव के नए राष्ट्रपति के एक कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे थे. इससे पहले ऐसे मौकों पर भारत के प्रधानमंत्री अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे हैं.
[ad_2]










