Home धर्म आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2023: मेष वाले यात्रा पर जाएंगे, वृष,...

आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2023: मेष वाले यात्रा पर जाएंगे, वृष, मिथुन वालों के लिए इलाज, सर्जरी टालना बेहतर होगा

[ad_1]

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 23 October 2023)

व्यावसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों और भागीदारों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी. आपकी किसी परियोजना को सरकारी लाभ मिलने की संभावना है. कार्यालय से जुडे़ कामों के लिए यात्रा के भी योग हैं. परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा. घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन के जरिए घर में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे. वर्क लोड के कारण शिथिलता का अनुभव होगा. माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 23 October 2023)

विदेश में रहने वाले स्नेहीजन तथा मित्रों के समाचार आपको खुशी देंगे. विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है. लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है. धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन खुश रहेगा. कार्यालय या व्यापार में कार्यभार अधिक रहेगा. आर्थिक लाभ होने की संभावना है.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 23 October 2023)

आज आपको काफी सावधानी रखने की जरूरत है. आज इलाज या शल्यचिकित्सा टालना बेहतर होगा. क्रोध से खुद की हानि कर लेंगे. दिमाग को शांत रखें. मानहानि न हो, इसका ध्यान रखिएगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप अस्वस्थ रहेंगे, इसलिए वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी. खर्च अधिक होने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना करें.

ये भी पढ़ें: 23 अक्टूबर 2023 का राशिफल: कर्क वालों को मान-सम्मान प्राप्त होगा, सिंह, कन्या वालों के दैनिक कामों में विघ्न आएगा

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: तुला वाले संपत्ति के कामों में सावधानी बरतें, वृश्चिक, धनु वालों का पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों का मन प्रफुल्लित रहेगा, कुंभ, मीन राशि वालों की दुर्घटना हो सकती है

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]

Exit mobile version