उप्र पुलिस में 546 पदों पर की जाएगी, आज से करें आवेदन, एक जनवरी है आवेदन की अंतिम तारीख

यूपी पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से राज्य पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जिसके अनुसार पुलिस में 546 पदों पर भर्ती की जाएगी. 

यूपी पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से राज्य पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जिसके अनुसार पुलिस में 546 पदों पर भर्ती की जाएगी.  

उत्तर प्रदेश पुलिस में ये भर्ती खेल कोटे के तहत की जाएंगी. इस अभियान के लिए आवेदन करने के लिए प्रोसेस 14 दिसंबर 2023 से शुरू हो जाएगी. जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 जनवरी 2024 है. लास्ट डेट निकल जाने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा. अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा.

ये है पदों के विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 372 पदों और आरक्षी पीएसी के 174 पदों सहित कुल 546 पद भरे जाएंगे. ये भर्तियां खेल कोटे के तहत होनी हैं.  खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में

जरूरी योग्यता

कांस्टेबल भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं क्लास पास होना चाहिए.

उम्र सीमा

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से लेकर 22 साल के मध्य होनी चाहिए.

 इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा. ये शुल्क सभी वर्गों व महिला उम्मीदवारों के लिए एक समान है.

जरूरी डेट्स

    • आवेदन प्रोसेस शुरू होने की तारीख: 14 दिसंबर 2023
    • आवेदन प्रोसेस खत्म होने की तारीख: 1 जनवरी 2024

यहां क्लिक कर चेक करें नोटिफिकेशन