आरओ-एआरओ परीक्षा: स्टेशन पर भीड़ बढ़ने पर प्रयागराज संगम व जंक्शन से चलेगी विशेष ट्रेन, बसों का संचालन भी होगा

आरओ-एआरओ की परीक्षा रविवार 27 जुलाई को है। इसके लिए प्रयागराज में परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया है। भीड़ बढ़ी तो विशेष ट्रेनों के साथ ही रोडवेज की बसें चलाई गई। परीक्षा के दिन भी विशेष ट्रेन और बसों की व्यवस्था रहेगी। डिमांड के अनुसार इसका संचालन किया जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो।

आरओ-एआरओ की परीक्षा रविवार 27 जुलाई को है। इसके लिए प्रयागराज में परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया है। भीड़ बढ़ी तो विशेष ट्रेनों के साथ ही रोडवेज की बसें चलाई गई। परीक्षा के दिन भी विशेष ट्रेन और बसों की व्यवस्था रहेगी। डिमांड के अनुसार इसका संचालन किया जाएगा।

यूपीपीएससी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) परीक्षा के लिए प्रयागराज से दूसरे शहरों में जा रहे अभ्यर्थियों की भीड़ शनिवार 26 जुलाई को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर उमड़ी।

प्रयागराज संगम स्टेशन से लखनऊ के लिए ट्रेन चलाई

भीड़ को हटाने के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाई तो वहीं प्रयागराज संगम स्टेशन से लखनऊ के लिए ट्रेन चलाई गई। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी शहर में पहुंच रहे हैं, उनके लिए लोकल स्तर पर बसों की कमी न हो इसके लिए प्रबंध किए गए हैं। बस अड्डे पर हेल्प डेस्क बनाई गई है जो अभ्यर्थियों को सही रूट पर सही बस पकड़ने में मदद करेंगे।

अभ्यथियों को नहीं होगी किसी प्रकार की दिक्कत

स्थानीय परीक्षार्थियों को अन्य जिलों में केंद्र आवंटित किए गए हैं। इसके कारण उन्हें दूसरे शहरों में जाना है। परीक्षार्थियों के लिए शनिवार को रोडवेज की आन डिमांड बसें चलाई गईं। रविवार को बसों के साथ ही, रेलवे ने भी अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

भीड़ बढ़ने पर प्रयागराज संगम व प्रयागराज जंक्शन से चलेगी विशेष ट्रेन चलेगी, जबकि सिविल बस अड्डे से बसों का अतिरिक्त संचालन होगा। पूर्वांचल और अन्य जिलों की ओर जाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज ने फतेहपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, कौशांबी, जौनपुर और कानपुर जैसे मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया।

जरूरत पड़ी तो और भी बसें : रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक

क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि रीजन में करीब 700 बसें उपलब्ध हैं, और रूटीन सेवाओं के अलावा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। हेल्प डेस्क क्रियान्वित कर दी गई है। खास तौर पर रविवार को इन मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि परीक्षार्थी समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

देखें ट्रेन की क्या है व्यवस्था

शनिवार को प्रयागराज जंक्शन, रामबाग और प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। भीड़ बढ़ने पर शनिवार रात 10 बजे एक विशेष ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन रविवार सुबह परीक्षार्थियों को लेकर वापस प्रयागराज पहुंचेगी। इसके अलावा, एक अन्य ट्रेन वाराणसी से प्रयागराज होते हुए कानपुर तक चलाई गई।

एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी से प्रयागराज के रास्ते कानपुर तक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर इसे वापसी में भी चलाया जाएगा।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02