
[ad_1]
हाइलाइट्स
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अपामार्ग का पौधा किस्मत चमकाने में मदद करता है.
शुभ मुहूर्त में अपामार्ग की जड़ तिजोरी में रखने से अन्न और धन की प्राप्ति होती है.
Astro Tips of Apamarga Plant: हिन्दू धर्म में पीपल, तुलसी, बरगद, गूलर, शमी और अपराजिता जैसे पेड़ों का विशेष महत्व है. ये पौधे जितने पूजनीय होते हैं, उतने ही चमत्कारिक भी. क्योंकि इन पौधों में औषधीय गुण और दैवीय गुण दोनों ही मौजूद हैं. वहीं, वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधों जिक्र किया गया है, जो व्यक्ति की किस्मत चमकाने में मदद करते हैं. इन्हीं में से एक पौधा है अपामार्ग. इस छोटे से पौधे को चिरचिटा के नाम से भी जानते हैं.
अपामार्ग (चिरचिटा) का पौधा अच्छी नमी में घास के साथ कहीं भी उग जाता है. लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो ये व्यक्ति की किस्मत चमका सकता है. दरअसल, हर व्यक्ति की चाह होती है कि उसे जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो. इसके लिए वह कड़ी मेहनत करता है, लेकिन कई बार व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं देता. इससे निजात पाने के लिए आप अपामार्ग के पौधे की जड़ के कुछ उपाय कर सकते हैं. आइए उन्नाव के ज्योतिषाचार्य पं. ऋषिकांत मिश्र शास्त्री से जानते हैं अपामार्ग के पौधे से किए जाने वाले आसान उपाय-
अपामार्ग पौधे के 4 आसान उपाय
वाक् सिद्धि की प्राप्ति होगी: वास्तु अनुसार, लाल अपामार्ग की टहनी से यदि दातुन किया जाए, तो व्यक्ति को वाक् सिद्धि की प्राप्ति होती है. इसका मतलब है कि वह व्यक्ति जो भी कहेगा वह सच हो जाएगा. साथ ही, अपामार्ग की जड़ का अगहन महीने की पूर्णिमा को प्रातः काल में विधिपूर्वक पंचोपचार पूजन करें और इसे मंत्रों से अभिमंत्रित करके हाथ में बांधें. ऐसा करने से व्यक्ति को बड़ी से बड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है.
घर में आएगी सुख-समृद्धि: अपामार्ग यानी चिरचिटा को घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यदि आप श्वेत अपामार्ग को घर में लगाकर सही जगह रखते हैं तो सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही, श्वेत अपामार्ग के पौधे को जलाकर इसकी भस्म गाय के घी के साथ मिलाकर सेवन करने से संतान सुख मिल सकता है.
वशीकरण की शक्ति प्राप्त होगी: ज्योतिषाचार्य के अनुसार, अपामार्ग की जड़ को पानी के साथ घिसने से व्यक्ति को वशीकरण की शक्ति प्राप्त होती है. इसके लिए गोरोचन के साथ अपामार्ग की जड़ को पीसकर तिलक लगाना चाहिए. इसके अलावा, रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र में इस पौधे की जड़ को गर्भवती महिला की कमर पर मजबूत धागे से बांध दें. इससे सरलता और शीघ्रता का प्रभाव उत्पन्न होगा.
ये भी पढ़ें: Narak Chaturdashi 2023: नरक चतुर्दशी पर कर लें 4 जरूरी काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न, दौलत-खुशियों से भर देंगी घर
कार्य सफल होंगे: अपामार्ग जड़ी-बूटी के साथ-साथ एक चमत्कारी पौधा है. ये ठंड के मौसम में फलता-फूलता है. यदि घर में किसी को नजर दोष हो या फिर विवाह तय होकर टूट जाता है , तो अपामार्ग की जड़ को पंचोपचार के साथ पूजन करके अपनी दाहिनी भुजा में धारण करें. ध्यान रहे कि इसे एक वर्ष तक धारण करके रखना है. ऐसा करने से आप अपने कार्य सफल होंगे.
ये भी पढ़ें: 99% लोग नहीं जानते होंगे एलोवेरा के ये उपाय, जो चमका देता है किस्मत, धन-दौलत मिले अपार, लव लाइफ में भी आए बहार
अन्न और धन की पूर्ति होगी: नवरात्रि, दीपावली अथवा किसी भी शुभ मुहूर्त में अपामार्ग के पौधे की जड़ घर की तिजोरी में रखने से अन्न और धन की प्राप्ति होती है. इसके अलावा, रवि-पुष्य योग में अपामार्ग की जड़ का अंजन करने से आपको जमीन में दबा हुआ धन दिखाई दे सकता है. वहीं, घर से नकारात्मक शक्तियां भी नष्ट होती हैं.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Vastu tips
FIRST PUBLISHED : October 30, 2023, 02:41 IST
[ad_2]











