चीन के शंघाई में मनाई गई दीपावली, लक्ष्मी पूजन के बाद मेहमानों ने चखे भारतीय व्यंजन

Happy Diwali in china: भारतीय उत्सव दीपावली इस बार चीन के शंघाई शहर में भी धूमधाम से मनाई गई। भारतीय दूतावास हुए कार्यक्रम में 800 लोगों ने भाग लिया। लक्ष्मी पूजन के बाद सभी मेहमानों को भारतीय व्यंजन परोसे गए। कार्यक्रम के माध्मय से भारत और चीन के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत किया गया।

चीन के भारतीय दूतावास में मनाई गई दीपावली। सोशल मीडिया

Happy Diwali in china: भारतीय उत्सव दीपावली इस बार चीन के शंघाई शहर में भी धूमधाम से मनाई गई। भारतीय दूतावास हुए कार्यक्रम में 800 लोगों ने भाग लिया। लक्ष्मी पूजन के बाद सभी मेहमानों को भारतीय व्यंजन परोसे गए। कार्यक्रम के माध्मय से भारत और चीन के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत किया गया।

Happy Diwali in china: दीवाली का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। मगर, इस बार दीवाली पर चीन का शंघाई भी जगमगा उठा है। शंघाई में दीवाली की रौनक देखने को मिली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आईं हैं। दीवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। इस पर्व को पूरा देश एकजुट होकर मनाता है। दीयों से घरों को रौशन करने से लेकर गणेश-लक्ष्मी की पूजा करने और मिठाइयां बांटकर लोग दीवाली के जश्न में चार चांद लगा देते हैं।

भारतीय दूतावास ने दिखाई झलक

चीन के शंघाई में भी भारतीय दूतावास ने दीवाली का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया है। इस भव्य समारोह का आयोजन महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर की अगवाई में किया गया। 800 से ज्यादा लोगों ने इस समारोह में हिस्सा लिया। इनमें न सिर्फ भारतीय नागरिक बल्कि कई चीनी और विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

लक्ष्मी पूजन से हुई शुरुआत

शंघाई में आयोजित इस समारोह की शुरुआत लक्ष्मी पूजन से हुई। इसके बाद कई रंगारंग कार्यक्रम भी देखने को मिले, जिनमें भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक देखी जा सकती थी। समारोह को संबोधित करते हुए प्रतीक माथुर ने कहा- दीवाली जैसे त्योहार न सिर्फ प्रवासी भारतीयों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं, बल्कि चीन और भारत के बीच साझा संस्कृति और सहयोग भी मजबूती देते हैं।

भारतीय व्यंजनों ने बढ़ाई शान

इस समारोह में शिरकत करने पहुंचे मेहमानों को भारतीय व्यंजन परोसे गए। लजीज और स्वादिष्ट पकवानों ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अब आलम यह है कि शंघाई में दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02