
[ad_1]
दुर्गेश सिंह राजपूत / नर्मदापुरम. ज्योतिषाचार्य बताते है ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ योग एवं राजयोग बनाते है. जिसका प्रभाव मानव जीवन एवं पृथ्वी पर देखने को मिलता है. दिवाली बाद वृश्चिक राशि में बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है. वृश्चिक राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है, इसलिए इस योग का बनना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है.
यह योग 17 नवंबर को सूर्य देव के गोचर से बनेंगे.वृश्चिक राशि में सूर्य और बुध की युति बनने जा रही है. ऐसे में इस योग का प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत चमका सकती है. साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है.
इन तीन राशियों को मिलेगा लाभ
1. तुला राशि –ज्योतिषाचार्य ने बताया इस राशि के व्यक्ति के लिए बुधादित्य राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है. क्योंकि यह योग इस राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है. इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होता रहेगा. साथ ही इस समय इनको फंसा हुआ धन भी मिलेगा. वहीं नौकरी पेशा जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी एवं कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे.कड़े प्रयासों से करियर के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता भी मिलेगी एवं पारिवारिक जीवन सुख शांति वाला रहेगा. साथ ही इस समय इनकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोगइंप्रेस होंगे. साथ ही कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ होगा वहीं अगर आप मार्केटिंग, मीडिया, शिक्षा और कम्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो इनको यह समय शानदार साबित हो सकता है.
2. सिंह राशि –बुधादित्य राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध होगा. क्योंकि यह योग इस राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है. इसलिए इस समय इनको वाहन एवं प्रापर्टी का सुख मिलेगा. साथ ही इस समयसुख- समृद्धि में बढ़ोतरी होगी. वहीं इस समय ये कोई लग्जरी आयटम भी खरीद सकते हैं. साथ ही अगरकाम- कारोबार रियल स्टेट, जमीन- जायदाद और प्रापर्टी से जुड़ा हुआ है, तो अच्छा लाभ हो सकता है. वहीं इस योग की दृष्टि कर्म भाव पर पड़ रही है. इसलिए इस समयकाम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है. साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं इस समयमाता का सहयोग भी प्राप्त होगा.
3. मकर राशि -इस राशि वाले लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग आय की दृष्टि से शुभ साबित होने वाला है. क्योंकि यह योग इनकी राशि से इनकम एवं लाभ स्थान पर पड़ रही है. इसलिए इस समय इनकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही आय के नए सोर्स भी बनेंगे.इस समय भाग्य का साथ मिलने से अधूरे कार्य पूरे होंगे एवं अटके धन की भी प्राप्ति होगी. वहीं आमदनी में बढ़ोतरी होगी. साथ ही नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा एवं सहकर्मियों व अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे.इस समय संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इन्हें पुत्र या पौत्र की प्राप्ति हो सकती है. वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ होगा.
.
Tags: Dharma Aastha, Local18, Varshik Rashifal
FIRST PUBLISHED : November 7, 2023, 11:21 IST
[ad_2]










