Home धर्म नवरात्रि के तीसरे दिन रवि योग और विशाखा नक्षत्र का शुभ संयोग,...

नवरात्रि के तीसरे दिन रवि योग और विशाखा नक्षत्र का शुभ संयोग, इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय!

[ad_1]

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन यानी 17 अक्टूबर को कई खास संयोग बन रहे हैं. कन्या राशि में बुद्ध और शुक्र के विराजमान होने के कारण जहां रवि योग का शुभ संयोग बना है तो वहीं चंद्रमा और मंगल राशि की युति लक्ष्मी योग का निर्माण कर रही है. इसके अलावा आज प्रीति योग,आयुष्मान योग का भी शुभ संयोग है. ग्रहों का ये अद्भुत संयोग पांच राशि वालो के किस्मत का भाग्योदय करेगी.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि इन शुभ संयोग में किया गया काम पूर्ण होता है और धन्य धान्य की प्राप्ति भी होती है. ऐसे में आज मंगलवार का दिन वृष, कर्क, कन्या, मकर और मीन राशि वालो के लिए बेहद शुभ होगा. आइये जानते हैं इन राशि वालों को आज क्या कुछ फायदे होंगे.

  • वृष राशि: वृष राशि वालो के लिए मंगलवार का दिन बेहद शुभ साबित होगा. आज आपके शत्रु पराजित होंगे यानी वो आप पर हाबी नहीं हो पाएंगे. इसके अलावा नौकरी में भी आगे बढ़ने का जो लक्ष्य है, उसमें भी आपको शक्ति मिलेगी. आज निवेश से आपको धन का फायदा भी हो सकता है.
  • कर्क राशि: 17 अक्टूबर के दिन कर्क राशि वालो के लिए बेहद अच्छा होगा. माता रानी की कृपा आप पर रहेगी और रुका हुआ धन प्राप्ति का भी योग है. इसके अलावा कार्यस्थल पर भी आपको सबका सहयोग मिलेगा.
  • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा साबित होगा. जीवन में उत्सव जैसा माहौल होगा और तनाव से मुक्त रहेंगे. घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और धन निवेश से फायदा भी होगा.
  • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को आज लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. इसके अलावा समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और शिक्षा के क्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन बेहतर होगा.
  • मीन राशि: मीन राशि के लोगों के लिए नौकरी में परिवर्तन का अच्छा योग है. तरक्की के नए राह खुलेंगे और बिजनेज में भी फायदा होगा. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी.

(नोट:इस खबर में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषशास्त्र पर आधारित है.News 18 इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता हैं.)

Tags: Local18, Uttar pradesh news, Varanasi news, Zodiac Signs

[ad_2]

Exit mobile version