मराठा आरक्षण के समर्थन में शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल ने लोकसभा अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

[ad_1]

महाराष्ट्र के हिंगोली से शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल ने मराठा आरक्षण के समर्थन में लोकसभा अध्यक्ष के पास अपना इस्तीफा भेजा है. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को रविवार (29 अक्टूबर) को अपना इस्तीफा भेजा.

हेमंत पाटिल बीते दिनों उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में मरीजों की मौत के बाद अस्पताल के डीन से शौचालय साफ करवाया था. पाटिल के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया गया था.

[ad_2]