[ad_1]
परमजीत कुमार/देवघर. सभी ग्रहों में शुक्र का विशेष स्थान माना जाता है, क्योंकि यह काफी लाभकारी ग्रह होता है. इस ग्रह को धन, वैभव, संपदा का प्रतीक माना जाता है. यह ग्रह जब भी किसी राशि में गोचर करता है तो कई राशियों के ऊपर सकारात्मक असर पड़ता है. ऐसे राशि के जातक दोनों हाथों से धन बटोरते हैं. शुक्र अपने प्रभाव से इन्हें राजा बना देता है.यह एक राशि में 23 दिनों तक रहते हैं. 23 दिनों के बाद दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं. शुक्र कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करने वाले हैं.
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, शुक्र तुला राशि में 27 नवंबर को गोचर करने जा रहे हैं. फिलहाल शुक्र कन्या राशि में हैं और 27 तारीख को तुला राशि में गोचर करने वाले हैं. शुक्र एक राशि में 23 दिनों तक रहते हैं. यानी 23 दिनों तक कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है. वह दोनों हाथ से धन बटोरने वाले हैं. क्योंकि जिन जातक के कुंडली में शुक्र मजबूत होते हैं उन्हें अपने जीवन के सभी तरह के भौतिक सुख की आनंद की प्राप्ति होती है. वहीं शुक्र का तुला राशि में प्रवेश करने सें चार राशि वृषभ, कर्क, तुला और मीन के लिए सुख समृद्धि में वृद्धि होने वाली है.
राशियों पर होगा ये असर…
वृषभ राशिः इस राशिवालों पर शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. वृषभ राशि के जातकों को करियर में सफलता हासिल होने वाली है. इसमें आपके पिता का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में उन्नति प्राप्त होगी. व्यापार में धन निवेश करने के लिए सुनहरा अवसर है. जिस कार्य को करेंगे उसमें ही सफलता हासिल होगी.
कर्क राशिः कर्क राशि के जातकों के लिए आने वाला समय शानदार रहने वाला है. अगर आप अपने सपनों का घर या प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो यह समय बिल्कुल अनुकूल रहने वाला है.अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए यह गोचर शानदार रहने वाला है. चारों ओर से धन लाभ की ही प्राप्ति होगी, जो भी निवेश करेंगे उससे फायदा ही पहुंचने वाला है. इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में कोई सुखद समाचार मिल सकता है.
तुला राशिः शुक्र तुला राशि में ही प्रवेश करने वाला है. इससे राशि पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है. आप कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता ही हासिल होगी. परिवार में हंसी-खुशी का माहौल मिलेगा. पितृपक्ष से आपको कोई सहयोग प्राप्त हो सकता है. उस सहयोग से आपका बिगड़ा हुआ कार्य बन जाएगा. घर में आप धार्मिक अनुष्ठान करा सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों के लिए मनचाहा ट्रांसफर पोस्टिंग का भी योग बन रहा है. अगर आप कोई टारगेट का जॉब करते हैं तो उसमें आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है.
मीन राशिः इस राशिवालों पर शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से सकारात्मक रहने वाला है. जो छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं उसके लिए समय बिल्कुल सकारात्मक है. थोड़ी सी मेहनत से आपको सफलता हासिल हो सकती है. कार्य के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं. इस यात्रा पर धन लाभ के योग बन रहे हैं. आपके बैंक बैलेंस और बचत में भी वृद्धि होने वाली है.अगर आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो यह समय बिल्कुल सही है. आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं या किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं.
.
Tags: Deoghar news, Dharma Aastha, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Religion, Venus, Zodiac Signs
FIRST PUBLISHED : November 23, 2023, 13:01 IST
[ad_2]










