[ad_1]
हाइलाइट्स
बिजनेस में सफलता मिलेगी. पार्टनर से कोई झगड़ा होने की स्थिति बन सकती है.
पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. साफ पानी और अच्छा भोजन करना जरूरी होगा.
आपको अपने जीवनसाथी की वजह से कोई बड़ा फायदा मिल सकता है.
October 2023 Weekly Horoscope: अक्टूबर 2023 का यह सप्ताह आज 29 तारीख से शुरू है. इस सप्ताह में वृश्चिकवालों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि वे आर्थिक संकट में घिर सकते हैं. आपकी कुछ सेविंग भी खर्च होगी, लेकिन हिम्मत ना हारें. तुलावालों का अपने पार्टनर से कोई झगड़ा होने की स्थिति बन सकती है. उसका ध्यान रखें. अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करें. पढ़ें तुला, धनु और वृश्चिक का
अक्टूबर के अंतिम सप्ताह का राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा. आपको अपनी और अपने जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखना होगा, नहीं तो किसी एक की भी सेहत चिंता का कारण बन सकती है और आपके खर्चों को भी बढ़ाने वाली होगी, वैसे आपकी इनकम अच्छी रहेगी. आपकी योजनाएं सफलता की सीढ़ियां चढेगी. बिजनेस में सफलता मिलेगी. अपने पार्टनर से कोई झगड़ा होने की स्थिति बन सकती है. उसका ध्यान रखें. अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करें.
नौकरी के लिए समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. काम में कुछ परेशानी आ सकती हैं. पारिवारिक सदस्यों का सपोर्ट मिलेगा. इसके लिए समय अच्छा है. अपने आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे और शादी की तैयारियां शुरू कर सकते हैं. शादीशुदा लोग जीवन में परेशानियां महसूस करेंगे. समय अनुकूल रहेगा, लेकिन आगे से इसके लिए समय बढ़िया रहने वाला है. सेहत का ध्यान रखें.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. खर्चे इतने बढ़ जाएंगे कि आप को ध्यान देना ही पड़ेगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. आपकी कुछ सेविंग भी खर्च होगी, लेकिन हिम्मत ना हारे. आने वाले समय में लाभ होगा, फिर नौकरी करने वाले लोगों की भागदौड़ बनी रहेगी. आपको ट्रैवलिंग भी करनी पड़ेगी, जो आपको थका सकती है या बीमार बना सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें.
संक्रामक रोगों के प्रति और तेज बुखार आदि के प्रति सावधानी रखना बहुत जरूरी होगा.
पेट से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं. साफ पानी और अच्छा भोजन करना जरूरी होगा. घर का खाना खाए. बिजनेस करने वालों के लिए समय सामान्य है. मेहनत करें और आगे बढ़े. शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में तनाव महसूस करेंगे और बेवजह की चिंताएं आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती हैं. लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए सप्ताह मध्यम रहेगा. आप अपने लवर की किसी इच्छा पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं. ट्रैवलिंग करने के लिए सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहेगी. स्टूडेंट्स पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देंगे.
धनु साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपको आपके विरोधियों से आगे रखेगा. बिजनेस में स्थितियां बहुत तेजी से आगे निकलेंगी. आपके द्वारा अपनाई गई रणनीति आपको बिजनेस में आगे ले जाएंगी और आपको जबरदस्त बेनिफिट मिलेगा. गवर्नमेंट सेक्टर से भी कोई बड़ा बेनिफिट मिलने की संभावना बन सकती है. नौकरीपेशा लोग सरकारी योजना का लाभ उठाएंगे. आप अपने काम में काफी माहिर बनेंगे और आपका काम आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा. सेहत में गिरावट आपको परेशान कर सकती है. परिवार के लोगों का दायित्व निभाएंगे और उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा.
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे. आपको अपने जीवन साथी की वजह से कोई बड़ा फायदा मिल सकता है. लव लाइफ के लिए समय थोड़ी कमजोर रहेगा. बिजनेस कर रहे लोग बिजनेस पार्टनर की वजह से काफी प्रॉफिट प्राप्त कर पाएंगे. ट्रेवलिंग करने के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा. स्टूडेंट्स को अपने दोस्तों का साथ मिलेगा और मिलकर पढ़ाई करने से और अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे.
.
Tags: Astrology, Horoscope
FIRST PUBLISHED : October 29, 2023, 09:21 IST
[ad_2]
