
[ad_1]
हाइलाइट्स
कार्यस्थल पर भी झगड़ा हो सकता है. संभव हो तो ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करें.
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी में उतार-चढ़ाव आ सकता है.
स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है.
October 2023 Weekly Horoscope: अक्टूबर के चौथे सप्ताह में मकर, कुंभ और मीन की आमदनी, सेहत और लव लाइफ में बदलाव देखने को मिल सकता है. मकरवाले मानसिक तनाव से बाहर निकलेंगे. खर्चों में कमी आएगी और अभी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कुंभ के लिए यह सप्ताह मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में कुछ खर्चे होंगे, जो अचानक से होंगे. वहीं मीन राशिवालों की लव लाइफ काफी खूबसूरत रहेगी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा. पढ़ें मकर, कुंभ और मीन का अक्टूबर 2023 के चौथे सप्ताह का राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. मानसिक तनाव से बाहर निकलेंगे. खुद पर विश्वास बढ़ेगा. खर्चों में भी कमी आएगी. अभी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी में उतार-चढ़ाव आ सकता है. किसी की व्यर्थ की बातें सुनकर आपका दिमाग खराब हो सकता है और उसकी वजह से आप क्रोध में आकर कुछ उल्टा सीधा बोल सकते हैं. कार्यस्थल पर भी झगड़ा हो सकता है. संभव हो तो ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करें. बिजनेस के पर्सपेक्टिव से समय अच्छा है. आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और मेहनत करने से आपको अच्छे टेंडर भी मिल सकते हैं.
विवाहित लोग अपनी गृहस्थ जीवन में संतुष्ट नजर आएंगे, लेकिन जीवन साथी की बिगड़ती सेहत आपको चिंता दे सकती है. लव लाइफ के लिए समय थोड़ा सा कमजोर कहा जा सकता है. इस दौरान आपके बीच का तालमेल बिगड़ सकता है, इसलिए उसे जल्द से जल्द संतुलित करने का प्रयास करें. स्टूडेंट्स की बात करें, तो अभी उन्हें पढ़ाई में मजा आएगा और वे खूब मेहनत करेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें, तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. ज्यादा तले-भूने खाद्य पदार्थों से दूर रहें। यात्रा के लिए पूरा सप्ताह ही अनुकूल है.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में कुछ खर्चे होंगे, जो अचानक से होंगे. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. काम में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, क्योंकि इस समय आपके काम पर सब की नजर होगी. ट्रांसफर के योग भी चल रहे हैं. यदि आप चाहें तो इस दौरान नौकरी बदलने में भी सफलता मिल सकती है. बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाएं सफल होंगी. काम के सिलसिले में यात्रा होगी, जो काम को सफलता के रास्ते तक लेकर जाएगी.
ये भी पढ़ें: इन 5 राशिवालों के लिए शुभ है दशहरा, मातारानी की कृपा से होगा भाग्योदय, नए काम की शुरुआत रहेगी शानदार!
विवाहितों के गृहस्थ जीवन में रोमांस के साथ आकर्षण रहेगा और रिश्ते में एक दूसरे के प्रति इज्जत बढ़ेगी. लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है, लेकिन आपके प्रिय को अपने जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में उनकी मदद करने की कोशिश करें. स्टूडेंट्स की बात करें तो, उनके लिए समय अनुकूल है. हायर एजुकेशन में अच्छी सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें, तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. कोई भी समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें. यात्रा के लिए सप्ताह अनुकूल नजर आ रहा है.
मीन साप्ताहिक राशिफल 2023 अक्टूबर
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी. इसमें आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा. आपके नए संपर्क भी बनेंगे. आपको इस समय किसी यात्रा पर जाकर रोमांटिक वेकेशन बिताने का मौका मिलेगा. आपकी लव लाइफ काफी खूबसूरत रहेगी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा. यदि आप विवाहित हैं, तो अपने गृहस्थ जीवन को सुधारने की कोशिश करें. अड़ियल रवैया रखने से रिश्ता सुधरने की बजाय बिगड़ सकता है. इससे दूर रहें.
अभी आपकी इनकम बढ़ेगी। सप्ताह के बीच आपको कई जगह से फायदा मिल सकता है. कहीं से आपका पैसा भी आ सकता है. खर्चों में कमी आएगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को काम में तरक्की मिलेगी. विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए यह समय संजीवनी जैसा रहेगा और आप अपनी पढ़ाई में समय रहते ही अच्छी तैयारी कर आगे बढ़ेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें, तो अभी आपकी सेहत मजबूत रहेगी. सप्ताह की शुरुआत और सप्ताह के अंतिम दो दिन यात्रा के दृष्टिकोण से उत्तम रहेंगे.
.
Tags: Astrology, Horoscope
FIRST PUBLISHED : October 22, 2023, 09:31 IST
[ad_2]











