
[ad_1]
इजरायल के खिलाफ जंग लड़ रहे चरमपंथी संगठन हमास ने सोमवार (23 अक्टूबर) को कहा कि उसने दो और बंधकों को छोड़ दिया है. दोनों महिलाएं हैं. 7 अक्टूबर के हमले के बाद उन्हें अन्य लोगों के साथ बंधक बनाया गया था. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, हमास ने कहा है कि उसने कतर और मिस्र की मध्यस्थता के चलते मानवीय कारणों से दोनों को रिहा किया है. इससे पहले हमास ने अमेरिकी मां-बेटी को छोड़ा था. अभी हमास की ओर से छोड़ी गईं दो महिलाओं को लेकर इजरायल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.
इजराइल ने कहा था कि गाजा में 222 बंधकों को रखा गया, जिनमें से दो अमेरिकी महिलाओं को शुक्रवार (20 अक्टूबर) को छोड़ा गया था.
[ad_2]











