
President Murmu’s visit to Angola: अंगोला ने भारत की वंदे भारत ट्रेन में रुचि दिखाई है, जिसके लिए भविष्य में समझौता हो सकता है। राष्ट्रपति मुर्मु की अंगोला यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें मछली पालन, जल संसाधन और समुद्री संपदा की खोज जैसे क्षेत्रों में समझौते हुए। राष्ट्रपति ने वंदे भारत ट्रेन की आपूर्ति की पेशकश की और युवाओं के कौशल विकास में सहयोग की बात कही।
President Murmu’s visit to Angola: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 8 नवंबर को अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में अंगोला के लुआंडा पहुँचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की अंगोला की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति के साथ इस राजकीय यात्रा पर जल शक्ति और रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और संसद सदस्य प्रभुभाई नागरभाई वसावा और डी. के. अरुणा भी उपस्थित हैं। लुआंडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन पर, राष्ट्रपति का स्वागत अंगोला के विदेश मंत्री श्री टेटे एंटोनियो ने किया।
राष्ट्रपति मुर्मु ने रविवार को लुआंडा के राष्ट्रपति भवन में अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की। अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंजाल्विस लौरेंको ने राष्ट्रपति मुर्मु का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। दोनों नेताओं ने आमने-सामने की मुलाकात और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक मुद्दों पर चर्चा की।
दोनों देशों के लोगों की समृद्धि के साझा दृष्टिकोण
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत और अंगोला के बीच साझेदारी आपसी विश्वास, सम्मान और दोनो देशों के लोगों की समृद्धि के साझा दृष्टिकोण पर आधारित है। उन्होंने अंगोला के विकास के प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की, जिनका उद्देश्य अपने देश के लोगों की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करना है।
अंगोला भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा
राष्ट्रपति मुर्मु ने दोनों देशों के बीच फलती-फूलती ऊर्जा व्यापार साझेदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि अंगोला भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा, बुनियादी ढाँचे और दोनो देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित नए और उभरते क्षेत्रों में व्यापार और निवेश संबंधों को और विविधतापूर्ण बनाने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने विभिन्न द्विपक्षीय क्षेत्रों के साथ-साथ भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन के व्यापक ढाँचे के अंतर्गत सहयोग को मज़बूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने पर भी सहमति व्यक्त की।
यह भी पढ़े :
- मुंबई से कोलकाता जा रहे स्पाइसजेट फ्लाइट में इंजन खराबी, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग
- असम बुलचोल झरने में एनआईटी के तीन छात्र डूबे, मरने वालों में दो यूपी और एक बिहार का
- मध्य प्रदेश : भोपाल के टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, 30 फीट तक उठीं लपटें, करोड़ों का नुकसान
समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया
इस अवसर पर मत्स्य पालन, जलीय कृषि और समुद्री संसाधनों में सहयोग तथा वाणिज्य दूतावास संबंधी मामलों में सहयोग पर समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (जीबीए) में शामिल होने के अंगोला के निर्णय का स्वागत किया। बाद में, अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंजाल्विस लौरेंको ने लुआंडा के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में एक भोज का आयोजन किया।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











