
NIT Students Drown: असम के दीमा हसाओ जिले में सिलचर स्थित एनआईटी के तीन छात्र बुलचोल झरने में डूब गए। मृतकों में उत्तर प्रदेश और बिहार के छात्र शामिल हैं। छात्रों का समूह झरने पर घूमने गया था, तभी यह दुर्घटना हुई। खराब नेटवर्क के बावजूद बचाव दल ने छात्रों को निकाला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
NIT Students Drown: असम के दीमा हसाओ जिले में सिलचर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के तीन विद्यार्थी झरने में डूब गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह घटना बुलचोल (हमुनथाजाओ) झरने पर हुई।
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी सौहार्द राय, सर्ववर्तिका सिंह और बिहार निवासी राधिका के रूप में हुई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दुर्घटना उस समय हुई जब एनआईटी के छात्रों का समूह सैर के लिए इस झरने पर गया था।
यह भी पढ़े :
- मध्य प्रदेश : भोपाल के टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, 30 फीट तक उठीं लपटें, करोड़ों का नुकसान
- अमेरिका के फ्लोरिडा में पुलिस से बचकर भाग रहे कार चालक ने 15 लोगों को रौंदा, चार की मौत
- कश्मीरी पंडितों के डाला रहस्य और रोमांच का तड़का, फिल्म की जगह बना डाली खिचड़ी
अस्पताल में तीनों मृत घोषित
सूचना मिलने के बाद, बचाव टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। खराब मोबाइल कनेक्टिविटी के कारण बचाव कार्य बाधित हुआ। उन्होंने कहा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम को तैयार रखा गया था। तीनों विद्यार्थियों को पानी से निकाल लिया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











