जयपुर में शराबी डंपर चालक ने 17 वाहनों को रौंदा, 14 की मौत और लोग 10 घायल

Jaipur Accident: राजस्थान के जयपुर में नशे में धुत डंपर चालक ने एक के बाद एक 17 वाहनों को कुचल दिया। घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। यह हादसा हरमाड़ा के लोहा मंडी क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है। सीएम ने घटना पर शोक जताया।

राजस्थान के जयपुर में हादसा करने वाला डंपर। सोशल मीडिया

Jaipur Road Accident: राजस्थान के जयपुर में नशे में धुत डंपर चालक ने एक के बाद एक 17 वाहनों को कुचल दिया। घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। यह हादसा हरमाड़ा के लोहा मंडी क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है। सीएम ने घटना पर शोक जताया।

Jaipur Road Accident: हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका उपचार सवाई मान सिंह और कांवटिया अस्पताल में जारी है। हादसा दोपहर करीब एक बजे जयपुर के हरमाड़ा के लोहा मंडी क्षेत्र में हुआ।

रोड नंबर-14 से हाईवे पर चढ़ने जा रहा था डंपर

डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर-14 से हाईवे पर चढ़ने जा रहा था। इसी दौरान उसने वाहनों को चपेट में लिया। वाहनों को टक्कर मारने के बाद राजमार्ग पर लगी रेलिंग से टकरा कर डंपर रुक गया। इसी दौरान विराटनगर निवासी चालक कल्याण मीणा को पकड़ कर लेागों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ा रहा था

उप निरीक्षक रवींद्र ने बताया कि डंपर 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से दौड़ रहा था। नशे में धुत चालक ने पहले बाइक सवार को कुचला और फिर तीन अन्य दोपहिया वाहनों को रौंदते हुए कुल 17 वाहनों को टक्कर मारी। चार कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बाइक पूरी तरह से दब गई। डंपर का बैरियर पूरी तरह से मुड़ गया। कई वाहन एक-दूसरे में फंस गए।

हादसे में गुजरात के एक परिवार के दो सदस्य मरे

मृतकों में गुजरात के एक परिवार के दो सदस्य भी शामिल हैं, जो खाटूश्याम जी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि चार शव सड़क पर ही कई टुकड़ों में बंट गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले डंपर चालक का एक कार चालक से विवाद हुआ था।

जो भी सामने आया उसे रौंदता चला गया चालक

विवाद के बाद कार चालक आगे निकल गया, जिसके बाद डंपर चालक ने तेज गति से डंपर को कार के पीछे दौड़ाया और फिर जो भी सामने आया, उसे रौंदता चला गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग शेखावत ने बताया कि मृतकों के शवों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ओवरलोडेड वाहन राजमार्ग पर दौड़ते रहे।

सड़क पर चारों तरफ खून ही खून

हादसे के बाद देर शाम तक मौके से गुजर रहे वाहनों के टायरों पर मांस के लोथड़े चिपकते रहे। सड़क पर चारों ओर खून ही खून नजर आ रहा था। टक्कर में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें से शवों को पुलिसकर्मियों ने खींचकर बाहर निकाला। हादसे के समय मौके पर मौजूद राहुल ने बताया कि कई शवों के अंग अलग हो गए थे। किसी का हाथ कटकर नीचे गिर गया था तो किसी का आधा शव वाहन के अंदर ही रह गया था। किसी की गर्दन कट गई थी।

यह भी पढ़े :

मुख्यमंत्री ने तीन मंत्रियों को भेजा अस्पताल

हादसे के बाद घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध करवाने को लेकर व्यवस्था संभालने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तीन मंत्रियों झाबर सिंह खर्रा, सुरेश रावत एवं राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को अस्पताल भेजा। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख भी जताया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को फलोदी जिले में एक सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हुई थी।

सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02