
Barabanki Accident: यूपी के बाराबंकी में सोमवार को हुए ट्रक और कार की भिड़ंत में मरने वालों की संख्या अब आठ हो गई है। हादसे में घायल दो अन्य लोगों ने मंगलवार सुबह लखनऊ के ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
Barabanki Accident: देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार की रात करीब 10 बजे बाराबंकी से एक कार फतेहपुर और फतेहपुर से बाराबंकी की ओर ट्रक जा रहा था। देवा के रसूलपुर के पास स्थित कल्याणी नदी पुल पर दोनों वाहन आपस में टकरा गए। तेज रफ्तार से हुई दुर्घटना में छह की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जनपद फतेहपुर के कल्याणी नदी पुल पर सोमवार रात कार व ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत हो गई थी। हादसे में दो लोग घायल थे। मंगलवार सुबह इन घायलों की भी मौत हो गई। अब हादसे में मरने वालों की संख्या आठ हो गई। आज मरने वालों के नाम इंद्र कुमार और कृष्णा रस्तोगी है। मंगलवार की सुबह लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
बता दें कि देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार की रात करीब 10 बजे बाराबंकी से एक कार फतेहपुर और फतेहपुर से बाराबंकी की ओर ट्रक जा रहा था। देवा के रसूलपुर के पास स्थित कल्याणी नदी पुल पर दोनों वाहन आपस में टकरा गए। तेज रफ्तार से हुई दुर्घटना में छह की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल थे।
कार में प्रदीप की पत्नी माधुरी रस्तोगी, 30 वर्षीय बेटा नितिन रस्तोगी, 20 वर्षीय नैमिष के अलावा परिवार के तीन लोग और थे। इसमें प्रदीप, माधुरी, नितिन, नैमिष, चालक श्रीकांत, दादनपुर के महेंद्र कुमार मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई थी।
यह भी पढ़े :
- जयपुर में शराबी डंपर चालक ने 17 वाहनों को रौंदा, 14 की मौत और लोग 10 घायल
- महिला क्रिकेट विश्वकप: वोलवार्ट ने बनाए सर्वाधिक रन, गेंदबाजों में आगे निकली दीप्ति शर्मा
- वाइल्ड कार्ड से शेफाली को मिली थी इंट्री, विश्वकप फाइनल में जीता सबका दिल
14 वर्ष का किशोर कृष्णा रस्तोगी और दादनपुर के इंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल थे। इन दोनों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह इन दोनों की भी मौत हो गई।
सत्यवार्ता से अपने मोबाइल पर खबरें पाने के लिए वॉट्सएप चैनल को ज्वाइन करें https://whatsapp.com/channel/0029VaB40FS2ZjCiiziPWL02











