[ad_1]
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 25 October 2023)
वैचारिक रूप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल बना रहेगा. चर्चा-परिचर्चा में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे. परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं मिलेंगे. कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा. अपच की शिकायत हो सकती है, ऐसे में खान-पान में ध्यान रखें. साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी.
वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 25 October 2023)
स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरतें. शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी. माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. धन और कीर्ति की हानि होगी. पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा. मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से आज आपको अनिद्रा भी सताएगी.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 25 October 2023)
विरोधी आज परास्त होंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. नए काम का आरंभ करने के लिए समय अनुकूल है. स्नेहीजनों के साथ समय आनंद सहित गुजारेंगे. आध्यात्मिकता का भी आनंद आपके जीवन में बना रहेगा. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से मन खुश रहेगा.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : October 25, 2023, 04:31 IST
[ad_2]
