Home धर्म आज का राशिफल: तुला राशि के जातक वाद-विवाद के पचड़े में ना...

आज का राशिफल: तुला राशि के जातक वाद-विवाद के पचड़े में ना पड़ें, वृश्चिक, धनु वालों को समाज में सम्मान मिलेगा

[ad_1]

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 03 November 2023)

आज कार्यस्थल पर आपको अधिकारियों की नाराज़गी सहन करनी पडे़गी. व्यवसाय में परेशानी खड़ी हो सकती है. संतान के प्रति चिंता होगी. दूर की यात्रा का आयोजन होगा. धार्मिक यात्रा के भी योग हैं. लेखन, साहित्य सृजन कर सकेंगे. आज विरोधियों के साथ वाद-विवाद टालें.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 03 November 2023)

अभी समय शांतिपूर्वक व्यतीत करना लाभदायी होगा. अपने क्रोध को काबू में रखें. अनैतिक कार्यों से दूर रहें. नए संबंध बनाने से पहले सोचें. धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव होगा. आपका काम समय से पूरा नहीं होगा. खाने पीने का ध्यान रखें. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी. योग, ध्यान और आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 03 November 2023)

आज बौद्धिक और तार्किक विचारों से आप कठिन काम भी आसानी से बना पाएंगे. समाज में सम्मान मिलेगा. मित्रों के साथ मुलाकात होगी. उनके साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन स्थल की यात्रा के योग हैं. अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आप का मन खुश रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मित्रों का साथ अच्छा लगेगा. भागीदारी लाभदायक साबित होगी.

इसे भी पढ़ें: आज का राशिफल, 3 नवंबर 2023: मेष वालों के लिए लेखन कार्य के लिए दिन अच्छा, वृष, मिथुन वाले मन को काबू में रखें

Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों को बिजनेस के काम में बाधा आएगी, कुंभ, मीन राशि वालों को नौकरी में चिंता रहेगी

3 नवंबर 2023 का राशिफल: कर्क वालों का परिवारिक माहौल बिगड़ेगा, सिंह, कन्या राशि वालों की पदोन्नति की संभावना

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]

Exit mobile version