[ad_1]
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 3 october 2023)
आज किसी भी नए काम का आरंभ न करें. बोलते समय और व्यवहार में खूब संभलकर रहने की आवश्यकता है. गुप्त शत्रुओं के जाल में न फंसें, इसका ध्यान रखें. राग-द्वेष से दूर रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. रहस्यमय विषयों की तरफ आकर्षित होंगे. आध्यात्मिक सिद्धि और ईश्वर भक्ति के लिए उत्तम समय है. गहरे चिंतन-मनन द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे.
वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 3 october 2023)
आज आपको कुछ खास करने का मन करेगा. अपने लिए समय निकालने की इच्छा होगी. आप मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने या भोजन करने का कार्यक्रम बनाएंगे. मौज-मस्ती, मनोरंजन, उत्तम भोजन और नए वस्त्र परिधान से आपका मन खुश रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वाहन सुख मिलेगा. किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्यजीवन में निकटता अनुभव होगा.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 3 october 2023)
आपका आज का दिन शुभ साबित रहेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश-कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी. परिजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा. विरोधियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी. कार्यालय में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी. अधूरे काम पूरे होंगे. आर्थिक लाभ की संभावना है.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : October 3, 2023, 04:31 IST
[ad_2]
