[ad_1]
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 16 October 2023)
आप का दिन शुभ फलदायी है. आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी. शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. विचार की दृढ़ता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे. आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगी. प्रिय पात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 16 October 2023)
आनंद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा. मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे. बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें. स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, इसलिए झगडे़ से दूर रहें. परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है. मानहानि या धनहानि की आशंका है. अदालती कामों में आपको बेहद संभलकर चलना होगा. असंयमित व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 16 October 2023)
आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है. गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद ले पाएंगे. आप रोमांटिक बने रहेंगे. मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं. जीवनसाथी की तलाश करने वालों का रिश्ता पक्का हो सकता है. पुत्र और पत्नी की ओर से आप को आर्थिक लाभ मिलेगा. आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है. मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. आज अच्छे भोजन का योग है.
इसे भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मकर, कुंभ राशि वालों को संतान की चिंता सताएगी, मीन राशि वालों का खर्च बढ़ेगा
आज का राशिफल, 16 अक्टूबर 2023: मेष राशि वाले वाद-विवाद टालें, वृष, मिथुन वाली महिलाओं को मायके से मिलेगी गुड न्यूज
16 अक्टूबर 2023 का राशिफल: कर्क वालों का धन का व्यय होगा, सिंह, कन्या वाले मीठी वाणी से किसी का दिल जीतेंगे
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : October 16, 2023, 04:30 IST
[ad_2]
