Home धर्म आज का राशिफल: तुला राशि वाले कोई फैसला न लें, वृश्चिक राशि...

आज का राशिफल: तुला राशि वाले कोई फैसला न लें, वृश्चिक राशि वाले खुश, धनु वाले रहेंगे परेशान

[ad_1]

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 18 October 2023)

आज आपको जिद छोड़कर लोगों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए. अपनी वाणी को अंकुश में नहीं रखेंगें, तो मनमुटाव हो सकता है. मन की उलझन के कारण कोई निर्णय लेने में कठिनाई होगी. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेने में ही भलाई है. स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी आवश्यक है.

वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 18 October 2023)

आपको शारीरिक मानसिक आनंद की अनुभूति होगी. परिजनों और मित्रों के साथ स्वादिष्ट भोजन और यात्रा का आनंद लेंगे. मेल-जोल के अवसर भी बने रहेंगे. प्रियजनों के साथ के सम्बंध भी अधिक घनिष्ठ होंगे. वित्तीय लाभ हो सकता है. किसी शुभ प्रसंग में भाग लेने के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. खुशी के समाचार मिलेंगे. भाग्य आपके साथ है.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 18 October 2023)

आज आपका दिन थोड़ा तकलीफ देने वाला रह सकता है. स्वास्थ्य खराब होगा. परिजनों के साथ मतभेद होगा. इस कारण कारण आपका मन उदास रह सकता है. स्वाभाविक उग्रता को अंकुश में रखें. दुर्घटना से बचकर रहना पड़ेगा. कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित कामकाज के सम्बंध में जाग्रत रहना पड़ेगा. खर्च बढ़ने से पैसे का अभाव होगा.

ये भी पढ़ें-
मेष राशि वालों को होगा लाभ, वृष और मिथुन राशि वालों को मिलेगा वैवाहिक सुख
कर्क और सिंह राशि वाले कपल्स का होगा झगड़ा, कन्या राशि वालों को मिलेगी सफलता
मकर वालों को होगा परिजनों से लाभ, कुंभ के लिए खुशहाली भरा दिन और मीन को लगेगा डर !

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]

Exit mobile version