Home धर्म आज का राशिफल: तुला राशि वालों को मां से आर्थिक लाभ होगा,...

आज का राशिफल: तुला राशि वालों को मां से आर्थिक लाभ होगा, वृश्चिक, धनु वालों को संतान की चिंता होगी

[ad_1]

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 04 November 2023)

परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा. ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए योग बनेंगे. मां से आर्थिक लाभ होगा. गृह सजावट का काम हाथ में लेंगे. ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 04 November 2023)

आज सभी विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा. थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मन में गहरी चिंताएं सताया करेगी. नौकरी-व्यवसाय में अवरोध खड़े होंगे. उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें. विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे. विदेश में बसने वाले निकटस्थ संबंधियों के समाचार मिलेंगे. संतान के संबंध में चिंता होगी.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 04 November 2023)

आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा अनर्थ हो सकता है. सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य खराब होगा. मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे. धन खर्च में वृद्धि होगी. नियम विरोधी काम तथा अनैतिक काम से आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, इसका ध्यान रखें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]

Exit mobile version