[ad_1]
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 18 November 2023)
आज का दिन नए काम शुरू करने के लिए अनुकूल है. आध्यात्मिक और ज्योतिष जैसे विषयों में आज आपकी रुचि बनी रहेगी. दोपहर के बाद ताजगी और प्रसन्नता का अभाव रहेगा. घर में क्लेश का वातावरण रहेगा. विवाद से आपका सम्मान भंग हो सकता है. ध्यान रखें.
वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 18 November 2023)
परिजनों के साथ मनदु:ख की स्थिति आ सकती है. वाणी पर संयम रखना होगा. काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी. मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी. काम का भार अधिक रहेगा. परंतु दोपहर के बाद किसी बात की खुशी मिल सकती है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढे़गा. विरोधियों को पराजित कर सकेंगे. भाग्यवृद्धि होगी.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 18 November 2023)
आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी है. आज भाग्य आपका साथ देगा और आर्थिक रूप से आपको फायदा होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित बने रहेंगे. प्रत्येक काम में सफलता मिलने से आपमें उत्साह बना रहेगा. कहीं यात्रा होने की संभावना रहेगी. दोपहर के बाद आप कुछ दुविधा में रह सकते हैं. व्यवसाय में आपका पैसा निरर्थक खर्च हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: आज का राशिफल, 18 नवंबर 2023: मेष वालों के गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा, वृष, मिथुन राशि वाले धैर्य से काम करें
18 नवंबर 2023 का राशिफल: बिजनेस करने वाले कर्क राशि वालों के लिए दिन लाभदायी, सिंह, कन्या वालों का आर्थिक संकट मिटेगा
Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों के वैवाहिक जीवन में आनंद छाया रहेगा, कुंभ, मीन वालों के घर में किसी से विवाद होगा
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : November 18, 2023, 04:30 IST
[ad_2]
