
[ad_1]
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 03 November 2023)
विचारों में गतिशीलता से आज दुविधा का अनुभव होगा, जिससे किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे. आज का दिन आप के लिए नौकरी, धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और आप उसमें से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे. इसके बावजूद नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी और आप कार्य आरंभ भी कर सकेंगे. कोई छोटी या नजदीकी यात्रा भी होगी. लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 03 November 2023)
आज आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आप को मुश्किल में डाल सकता है. अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ चर्चा और विवाद में माहौल गर्म होने की आशंका बनी रहेगी. यात्रा की योजना आज पूरी नहीं होगी. इसे रद्द करना पड़ सकता है. आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 03 November 2023)
आज के दिन की शुरुआत तन-मन की ताजगी के साथ होगी. घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है. कहीं बाहर जाने की योजना बनेगी. आर्थिक लाभ के योग हैं. मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें. सभी स्थिति में मन को काबू में रखें.
इसे भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों को बिजनेस के काम में बाधा आएगी, कुंभ, मीन राशि वालों को नौकरी में चिंता रहेगी
आज का राशिफल: तुला राशि के जातक वाद-विवाद के पचड़े में ना पड़ें, वृश्चिक, धनु वालों को समाज में सम्मान मिलेगा
3 नवंबर 2023 का राशिफल: कर्क वालों का परिवारिक माहौल बिगड़ेगा, सिंह, कन्या राशि वालों की पदोन्नति की संभावना
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : November 3, 2023, 04:10 IST
[ad_2]











