[ad_1]
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 31 October 2023)
परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार से संघर्ष टाल सकेंगे. वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा होने की आशंका रहेगी. मित्रों से लाभ होगा. मन की उदासी से नकारात्मक विचार आएंगे. अत्यधिक धन खर्च होगा. खान-पान में संयम रखना पड़ेगा.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 31 October 2023)
विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे. व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे. अपनी रचनात्मकता को निखार सकेंगे. वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. उत्तम दांपत्यजीवन की अनुभूति करेंगे. धन लाभ की आशा रख सकते हैं.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 31 October 2023)
आपकी वाणी या व्यवहार से आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं. परिजनों तथा सगे- संबंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा. बीमारी या दुर्घटना का योग है, सावधानी बरतें. मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी. खर्च की मात्रा बढ़ेगी. विशेष रूप से मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा. अपना दिमाग शांत रखें.
ये भी पढ़ें-
31 अक्टूबर 2023 का राशिफल: कर्क और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, कन्या राशि वाले घूमेंगे विदेश
Aaj Ka Rashifal: मकर और कुंभ राशि वाले होंगे निराश, मीन राशि वालों को मिलेगा रोमांस का मौका
आज का राशिफल: तुला राशि वालों को होगा लाभ, वृश्चिक और धनु राशि वाले खरीदेंगे नया वाहन
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : October 31, 2023, 04:10 IST
[ad_2]
