[ad_1]
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 6 October 2023)
मन में स्थिरता और निर्णायकता का अभाव होने से आप तेजी से कोई निर्णय नहीं ले सकेंगे. इसके परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण कार्य स्थगित रखने पड़ेंगे. नौकरी धंधे में विरोधियों का सामना करना पड़ेगा. नए काम की शुरुआत करने के लिए प्रेरित होंगे. समान विचारधारा वाले व्यक्तियों के साथ बौद्धिक या तार्किक विचार बदलते रहेंगे. छोटा सा प्रवास होगा. वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. साहित्य लेखन के लिए अनुकूल दिन है.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 6 October 2023)
आज आपको समस्त दुविधाओं को किनारे रखकर मन को एकाग्र और स्वस्थ रखने की आवश्यकता है, क्योंकि मन की अस्थिरता के कारण आप हाथ में आए हुए सुनहरे अवसर को खो देंगे, ऐसी संभावना है. आज आपको जिद और अहं छोड़कर समाधानकारी व्यवहार अपनाना पड़ेगा. भाई-बंधुओं के बीच के संबंध अधिक सहयोगपूर्ण बनेंगे. कलाकारों, लेखकों और कारीगरों जैसे मौलिक सर्जकों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 6 October 2023)
तन-मन से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा. घर में मित्रों, सगे-संबंधियों के आगमन से खुशी का वातावरण रहेगा. अच्छा भोजन और सुंदर वस्त्राभूषण मिलने का योग है. आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन है. मित्रों तथा सगे-संबंधियों से भेंट-उपहार मिलेगा. दांपत्यजीवन में सुख-शांति और निकटता अनुभव होगा. नेगेटिव विचारों को मन पर हावी न होने दें.
इसे भी पढ़ें: 06 अक्टूबर 2023 का राशिफल: मकर वाले कानूनी पचड़ों से बचें, कुंभ वाले पेट का रखें ख्याल, मीन राशि वाले जॉब में होंगे टेंस
आज का राशिफल: तुला राशि वालों को संतान की चिंता होगी, वृश्चिक, धनु राशि वालों को बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ होगा
06 अक्टूबर 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों की बिगड़ेगी तबीयत, सिंह और कन्या राशि वाले खूब करेंगे मौज
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : October 6, 2023, 04:10 IST
[ad_2]
