[ad_1]
IND vs AUS Final 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारत को शिकस्त मिली है. इसके तुरंत बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को न्योता नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई है.
उन्होंने कहा, ” यह पूरी तरह से अस्वीकार्य और बहुत ही तुच्छ है कि कपिल देव को अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल के लिए क्रिकेट प्रतिष्ठान की तरफ से आमंत्रित नहीं किया गया. बेदी की तरह, कपिल देव भी अपनी बात कहने के लिए जाने जाते हैं और वह कुछ महीने पहले आंदोलनकारी महिला पहलवानों के समर्थन में खुलकर सामने आए थे.
यह भी पढ़ें: ICC World Cup 2023 Final: ‘कभी मंजिल रह जाती है दूर बस एक कदम, लेकिन…’, वर्ल्ड कप में भारत की हार पर बोले अखिलेश यादव
[ad_2]











