[ad_1]
दुर्गेश सिंह राजपूत / नर्मदापुरम. इस समय कुंभ, मकर, मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क, वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. पं अविनाश मिश्रा ने बताया कि ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है. शनिदेव के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल देते हैं. शनिदेव न्याय के देवता भी है, शनिदेव शुभ फल भी देते हैं. शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है. इस समय शनिदेव कुंभ राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं.
3 नवंबर तक शनिदेव वक्री अवस्था में रहेंगे. इसके बाद 4 नवंबर को शनिदेव मार्गी हो जाएंगे. शनिदेव के मार्गी होने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या वाले विशेष रूप से प्रभावित होंगे. शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लगने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इन सभी परेशानियों से बचने आपको भगवान शिव या हनुमानजी की आराधना करना होगा इसके कारण आप पर शनि का प्रभाव नही पड़ेगा.
इन बातों का रखे ध्यान
1. वृश्चिक राशि – पं अविनाश मिश्रा बताते हैं कि इस राशि के व्यक्ति को सेहत के प्रति सावधान रहना होगा. किसी बड़े निर्णय लेने से पहले घर-परिवार या दोस्तों से चर्चा करें. व्यापार में जोखिम लेने से बचें, हालांकि बाद में सब ठीक होगा. घर परिवार में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं. कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन धीरे-धीरे आप इनपर काबू पा सकते हैं. अपनी गाड़ी होते हुए भी आपको दूसरे का वाहन इस्तेमाल करना पड़ सकता है. सबसे अहम बात यह कि आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं. जिससे आप सुस्त हो सकते हैं. हालांकि आर्थिक लाभ होने की संभावना है. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के
अवसर पैदा होंगे.
2. कुंभ राशि – व्यापार और कार्यस्थल पर इन दिनों आपकी किस्मत साथ नहीं देगी. रुके हुए काम और टलेंगे. हालांकि आलोचनाएं आपको सफल होने में हिम्मत प्रदान करेंगीं. किसी बड़े निवेश से बचें. जीवन साथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे,सेहत भी अच्छी रहेगी. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं इसके साथ ही आप खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है.
3. कर्क राशि – इस राशि के व्यक्ति को घरेलू परेशानियों के योग बन रहे हैं. दूसरों को अपनी समस्या का कारण बताने से बचें. एकाग्रता का अभाव रहेगा. आप को कपटियों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है. शांति से अच्छे समय का इंतजार करें, किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें. आपको खून से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं. आप पर कानूनी मुकदमा थोपा जा सकता है,इससे बचे. अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है, कुल मिलाकर आपको काफी संभलकर कार्य करने की जरूरत है.
4. मकर राशि – इस राशि के व्यक्ति को आराम नहीं मिलेगा और कार्य का बोझ अधिक रहेगा. साथ ही आपके कुछ अहम कार्य रुक सकते हैं इसके कारण आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. आप अपने परिवार का पूरा ध्यान रखें. आप पर कानूनी मुकदमा थोपा जा सकता है इससे बचे. विशेष तौर पर अनजान और अपरिचित महिलाओं से न उलझें. अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है. निर्णय लेने में जल्दबाजी नही करें, वरिष्ठों से सलाह लेकर ही कार्य करें. आप को कुल मिलाकर का संभलकर कार्य करने की जरूरत है .
5. मीन राशि – इस राशि के व्यक्ति को कुछ भी बोलने से पहले सावधानी रखना होगा, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं. सबसे पहले अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देंना होगा इसके बाद में धन कमाने के बारे मे सोचे. किसी भी काम के अच्छे बुरे पहलु को परखे बिना कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें. कारोबार के लिहाज से अच्छा है लेकिन आपको लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. किसी को उधार देने से बचें और उधारी न करें तो ही अच्छा है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
.
Tags: Dharma Aastha, Kumbh, Local18
FIRST PUBLISHED : October 22, 2023, 08:17 IST
[ad_2]
