क्या अनुकूल नहीं हैं रोहित शर्मा के ग्रह-नक्षत्र, विराट के पांव छुएगी सफलता? ऐसी है ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी

[ad_1]

ऑस्ट्रेलिया के साथ रविवार को होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले को लेकर देश भर में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है. हर कोई अपने-अपने हिसाब से दोनों टीमों की कमियों और ताकतों की चर्चा रहा है. इसमें भारत के दोनों दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली की चर्चा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है. ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं और इस वक्त बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं. इन्हीं चर्चाओं के बीच हमने रविवार के दिन इन दोनों दिग्गजों के ग्रह-नक्षत्रों की दशा जानने की कोशिश की.

इसके लिए हमने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व शोधार्थी एवं ज्योतिषाचार्य अरुण कुमार मिश्र से बात की. ज्योतिषाचार्य अरुण बताते हैं कि रोहित शर्मा का जन्म 29 अप्रैल 1987 को दोपहर 12:00 बजे नागपुर में हुआ था. ऐसा उन्होंने इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर बताई. उन्होंने कहा कि ‘भारतीय-ज्योतिष-शास्त्र’ के अनुसार रोहित शर्मा की जन्म कुंडली में 27 अप्रैल 2009 से दिनांक 27 अप्रैल 2027 तक राहु की महादशा है.

राहु की महादशा में सूर्य की अंतर्दशा
दिनांक 15 नवंबर 2023 से 9 अक्टूबर 2024 तक राहु की महादशा में सूर्य की अंतर्दशा चलेगी. इसके साथ ही रोहित के जन्मांग चक्र में राहु, शनि तथा बृहस्पति संयुक्त रूप में नवम भाव में यानी धर्म स्थान में विराजमान हैं. ये किसी भी शुभ अथवा अशुभ ग्रहों द्वारा दृष्य नहीं हैं. साथ ही अंतर्दशा के अधिपति सूर्य रोहित शर्मा के धन भाव के स्वामी होकर दशम भाव में मंगल की राशि पर चंद्रमा तथा बुध के साथ स्थित हैं. बुध भी किसी भी शुभ अथवा अशुभ ग्रहों द्वारा दृष्टिगोचर नहीं हो रहे हैं.

अतः मौजूदा समय रोहित शर्मा के लिए लोकप्रियता के दृष्टिकोण से उतना उत्तम नहीं होगा. अर्थात पूर्ण रूप से तन-मन से समर्पित होते हुए भी रोहित ऐच्छिक लोकप्रियता प्राप्त नहीं कर सकेंगे. फिर भी 19 नवंबर का दिन रोहित शर्मा के जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी तथा अनुकूल होगा.

विराट के पांव छुएगी सफलता
ज्योतिषाचार्य अरुण मिश्र बताते हैं कि विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 की सुबह 10:28 बजे नई दिल्ली में हुआ था. 13 मार्च 2010 से 13 मार्च 2028 तक राहु की महादशा है तथा दिनांक 01 अक्टूबर 2021 से 01 अक्टूबर 2024 तक राहु की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा है. चूंकि विराट कोहली के जन्मांग-चक्र में राहु जिनकी महादशा चल रही है, वे शनि की राशि अर्थात कुंभ राशि के होकर तृतीय-भाव (पराक्रम-स्थान) में स्थित हैं तथा शनि द्वारा देखे जा रहे हैं.

साथ ही विराट कोहली की जन्म-कुंडली में शुक्र छठवें अर्थात शत्रु-स्थान तथा एकादश अर्थात लाभ स्थान के स्वामी होकर कर्म-भाव में यानी सम्मान-भाव में बुध की राशि (कन्या राशि) पर विराजमान हैं तथा क्रमशः शनि की दशम दृष्टि, मंगल की सातवीं दृष्टि तथा बृहस्पति की पांचवी दृष्टि से देखे जा रहे हैं.

अतः क्रिकेट ही नहीं वर्तमान समय में किसी भी क्षेत्र में विराट कोहली का यदि प्रवेश होगा तो सफलता निश्चित है. वे भावुकता तथा आत्मसम्मान से ओत-प्रोत रहेंगे फिर भी आने वाले रविवार को अर्थात 19 नवंबर का दिन विराट कोहली के लिए काफी सम्मान सूचक होगा. साथ ही वे देश के युवाओं के लिए चहेता बनकर रहेंगे.

Tags: Rohit sharma, Varshik Rashifal, Virat Kohli

[ad_2]