Home धर्म तुला वाले खर्च पर कंट्रोल रखें, वृश्चिक, धनु वाले स्थायी संपत्ति के...

तुला वाले खर्च पर कंट्रोल रखें, वृश्चिक, धनु वाले स्थायी संपत्ति के दस्तावेजी काम संभलकर करें – News18 हिंदी

[ad_1]

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 29 October 2023)

आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा. व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा. सहकर्मियों का भी सहयोग प्राप्त होगा. परिजनों के साथ आप समय आनंदपूर्वक गुजार सकेंगे. वाणी पर संयम बरतें। खर्च पर नियंत्रण रखें. कार्य में सफलता और यश प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 29 October 2023)

वाद-विवाद से दूर रहना आपके लिए हितकारी है. संतान के विषय में चिंता रहेगी. विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी. शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करें. संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दें. भविष्य की आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है. परिश्रम के अनुसार सफलता भी प्राप्त होगी.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 29 October 2023)

मानसिक रूप से आज आपमें उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी. परिजनों के साथ अनबन होने से पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा. स्थायी संपत्ति के दस्तावेजी कामों में विशेष ध्यान रखें. धनहानि का योग है. मानहानि न हो इसका ध्यान रखें. माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी. सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: आज का राशिफल, 29 अक्टूबर 2023: मेष वाले लुभावने ऑफर में न पड़ें, वृष, मिथुन वालों को दांपत्य सुख प्राप्त होगा

Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ के संकेत, कुंभ, मीन राशि वाले धार्मिक यात्रा पर जाएंगे

29 अक्टूबर 2023 का राशिफल: कर्क, सिंह वालों की होगी पदोन्नति, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]

Exit mobile version