Home धर्म दिवाली से पहले राहु को करें घर से दूर, शुक्र के रहने...

दिवाली से पहले राहु को करें घर से दूर, शुक्र के रहने से ही मां लक्ष्मी होंगी खुश, करें ये उपाय

[ad_1]

शक्ति सिंह, कोटा. दीपावली का महापर्व 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा. घर के वास्तु दोष को दूर करने मे दिवाली का पर्व सहायक माना गया है. दिवाली से पूर्व घर की साफ सफाई इसी का एक हिस्सा है. मान्यता है कि दिवाली से पूर्व घर की साफ सफाई करने से वास्तु दोष की समस्या से काफी हद तक निजात मिलती है. कचरे के साथ ही राहु भी घर से निकल जाता है और शुक्र स्थापित होता है जिस घर में सुख शांति बनी रहती है.

एस्ट्रोलॉजर प्रतीक्षा ने बताया कि घर में राहु का भी स्थान होता है. घर के कोने-कोने को अच्छे से साफ करना चाहिए. सारा कूड़ा-करकट बाहर निकालना चाहिए. शौचालय और सीढ़ियों को राहु का स्थान माना गया है. दिवाली से पहले इन स्थानों को अवश्य ही देख लेना चाहिए. यदि गंदे और टूटे हुए हैं तो इनकी फौरन साफ सफाई या मरम्मत करानी चाहिए. क्योंकि गंदा टॉयलेट और टूटी, उखड़ी सीढ़ियां राहु के प्रभाव में वृद्धि करने वाली मानी गई है.

एस्ट्रोलॉजर प्रतीक्षा ने बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार शुक्र घर में रहेगा तो माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और राहु रहेगा तो नेगेटिव एनर्जी रहेगी. घर का हर कोना पुराने कपड़े पुराने जूते चप्पल सभी को साफ कर स्वच्छ और व्यवस्थित तरीके से रखें. टॉयलेट गंदा हो तो राहु का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. जिस कारण घर में कलह, तनाव, दांपत्य जीवन में अनबन, धन की हानि, बच्चों का मन पढ़ाई में न लगाना आदि जैसी समस्याएं बढ़ जाती है.

धनतेरस पर दिख जाए ये छिपकली तो चमकेगा भाग्य! मां लक्ष्मी कर देंगी मालामाल

इसके साथ ही टूटी सीढ़ियां होने से घर में धन नहीं टिकता है. परिवार के सदस्यों में मनमुटाव की स्थिति रहती है. परिजनों की तबीयत खराब रहती है. इस तरह की दिक्कतें सामने आ सकती है.

वर्ल्ड कप ने इस शख्स को कर दिया मालामाल, रातोंरात बना करोड़पति, अकाउंट में आ गए 1 करोड़

दिवाली से पूर्व कर लें ये उपाय
राहु को ज्योतिष शास्त्र में पाप ग्रह माना गया है. ये भ्रम का कारक भी है. इसके साथ ही जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं के पीछे भी राहु का ही हाथ माना जाता है. ये शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान करता है. राहु जब खराब होता है तो व्यक्ति का जीवन में मुसीबत और परेशानियों से भर देता है. इसलिए इस ग्रह को शांत रखना जरूरी हो जाता है. इसके लिए घर के हर कोने में दीपक प्रज्वलित करना चाहिए.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Diwali, Rajasthan news, Religion 18

[ad_2]

Exit mobile version