[ad_1]
परमजीत कुमार/ देवघर. कुछ दिनों में नवंबर माह समाप्त होने को है इसके बाद दिसंबर का महीना आने वाला है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह साल का अंतिम महीना भी होता है. ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार हर एक महीने में कई बड़े ग्रह किसी राशि में गोचर करते हैं. वही ग्रह गोचर के मामले में दिसंबर का महीना खास होने वाला है. खास इसलिए क्योंकि इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं और जब ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के राशिफल पर पड़ता है. तो लिए देवघर के ज्योतिष आचार्य से जानते हैं कि दिसंबर के महीने में कौन से तारीख में कौन से ग्रह किस राशि में गोचर करने वाले हैं.
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि दिसंबर के महीने में वैदिक शास्त्र के अनुसार खास रहने वाला है इस महीने मे चार बड़े ग्रह वर्तमान राशि छोड़कर दूसरे राशि में गोचर करने वाले हैं. इसका फायदा या नुकसान 12 राशियों पर पड़ने वाला है. दिसंबर के महीने में सबसे पहले बुध वक्री होंगे. इसके बाद सूर्य, शुक्र और मंगल भी अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं.
कौन से ग्रह किस राशि मे गोचर करेंगे
बुद्धि और ज्ञान के ग्रह माने जाने वाले बुद्ध 13 दिसंबर को धनु राशि में वक्री होने वाले हैं. बुध धनु राशि में वक्री होने से कुंभ,मकर और तुला राशि वालों पर सकारात्मक असर पड़ने वाला है.
सूर्य धनु राशि मे गोचर
ग्रहों का राजा कहे जाने वाले सूर्य हर महीने अपना राशि परिवर्तन जरूर करते हैं. वही 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में गोचर करने वाले हैं और 15 जनवरी तक धनु राशि में ही विराजमान रहेंगे. इसके बाद सूर्य मकर राशि में गोचर करने वाले हैं. वही सूर्य के धनु राशि में गोचर करने से कर्क,धनु और तुला के लिए शुभ रहने वाला है.धन वैभव सुख संपदा का कारक माने जाने वाला शुक्र ग्रह 25 दिसंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं. फिलहाल शुक्र 27 नवंबर को तुला राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. इससे कर्क, वृश्चिक,सिंह और कुंभ राशि वालों को फायदा पहुंचने वाला है.
मंगल का धनु गोचर
ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले मंगल ग्रह 27 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करने वाले हैं.मंगल के धनु राशि में गोचर करने से वृषभ,धनु, तुला, और मकर राशि वालों का किस्मत चमकने वाला है.
.
Tags: Dharma Aastha, Local18
FIRST PUBLISHED : November 23, 2023, 15:08 IST
[ad_2]
