पीएम मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से फोन पर की बात, कहा ‘मानवीय सहायता जारी रखेंगे’, संबंधों पर भी दिया बयान

[ad_1]

Al-Ahli Arab Hospital Attack: इजरायल और हमास में जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (19 अक्टूबर) को फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने गाजा के अल-अहली अस्पताल में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. 

पीएम मोदी ने कहा, ”महमूद अब्बास के साथ बातचीत में गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की. हम फलस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे. हमने क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता साझा की है. हमने इजरायल-फलस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया.”

दरअसल मंगलवार (17 अक्टूबर) को अस्पताल में हुए विस्फोट में 450 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. हमास का दावा है कि इजरायल ने एयरस्ट्राइक किया. वहीं इजरायल का कहना है कि वो जिम्मेदार नहीं है. हमास के रॉकेट से विस्फोट हुए हैं. 



[ad_2]