[ad_1]
Mumbai International Airport: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी गुरुवार (23 नवंबर) को ईमेल की जरिए दी गई जिसमें 10 लाख डॉलर 48 घंटे के अंदर बिटकॉइन में देने की मांग की गई.
मामले पर मुंबई पुलिस ने कहा, “सहार पुलिस ने ईमेल आईडी-quaidacasrol@gmail.com का उपयोग करके धमकी भरा मेल भेजने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.” पुलिस के मुताबिक, ये ईमेल गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के फीडबैक इनबॉक्स पर भेजा गया था.
क्या लिखा था ईमेल में?
धमकी भरे ईमेल में लिखा था, “विषय- ब्लास्ट. ये आपके हवाई अड्डे के लिए आखिरी चेतावनी है. अगर बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर पते पर ट्रांसफर नहीं किए गए तो हम 48 घंटों के अंदर टर्मिनल-2 को विस्फोट करके उड़ा देंगे. एक और अलर्ट 24 घंटे बाद आएगा.” फिलहाल पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 385 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को चोट लगने का डर रखना) और 505 (1) (बी) (जनता में डर पैदा करने या सार्वजनिक शांति के खिलाफ भय पैदा करने के इरादे से दिए गए बयान) के तहत अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
ये भी पढ़ें: ‘दाऊद गैंग ने पीएम मोदी और सीएम योगी की हत्या करने के लिए कहा…’, मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा कॉल, आरोपी अरेस्ट
[ad_2]










