‘म्यांमार की यात्रा करने से बचें’, हिंसा के बीच विदेश मंत्रालय ने भारतीय लोगों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

[ad_1]

Myanmar Violence: म्यांमार में मिलिशिया समहू पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) और यहां के सैनिकों के बीच हुए मुठभेड़ को देखते हुए भारत सरकार ने भारतीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार (21 नवंबर) को कहा कि लोग म्यांमार की यात्रा करने से बचें. 

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ”म्यांमार में सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों को यहां की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा जो लोग पहले से ही म्यांमार में रह रहे हैं वो हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में नहीं जाए. सड़क मार्ग से अंतरराज्यीय यात्रा से भी बचना चाहिए.”

मंत्रालय के प्रवक्ता अरंदिम बागची ने बयान सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया.  इसमें आगे कहा गया है कि म्यांमार में रह रहे लोगों से अपील की जाती है कि भारतीय दूतावास में फॉर्म भरकर रजिस्टर करें. 



[ad_2]