Telangana BJP Manifesto Released Amit Shah PM Modi Guarantee Free Insurance To Farmers Laptop Gas Cylinders

[ad_1]

Telengana BJP Menifesto Released: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (18 नवंबर) को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का घोषणापत्र जारी कर दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए बहुत काम किया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज हम तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणापत्र जारी कर रहे हैं. घोषणापत्र पीएम मोदी की गारंटी है.” घोषणापत्र में कहा गया है कि लड़की के जन्म पर उसके नाम से 2 लाख रूपये लाख रुपये फिक्स्ड डिपोजिट किए जाएंगे. इसके अलावा डिग्री या प्रोफेशनल कोर्स करने वालों को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे.

सेलेक्शन प्रोसेस में लाई जाएगी पारदर्शिता
घोषणापत्र के मुताबिक महिला स्वयं सहायता समूहों को केवल 1 फीसदी ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा. वहीं, ग्रुप-ए और ग्रुप-बी सर्विस समयबद्ध और कुशल तरीके से आवंटित की जाएगी. सेलेक्शन प्रोसेस में पहले से कहीं अधिक पारदर्शी लाई जाएगी.

6 महीने में लाएंगे यूनिफॉर्म सिविल कोड 
मैनिफेस्टो में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुफ्त बीमा देने का वादा किया गया है.  इसके अलावा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति वर्ष 4 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. एक बार जब भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना में सरकार बना लेगी, तो वह 6 महीने के भीतर राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लाएगी.

कांग्रेस पर साधा निशाना 
घोषणापत्र जारी करते समय शान ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा, “2004 से 14 के दौरान कांग्रेस पार्टी ने ‘संयुक्त आंध्र प्रदेश’ के लिए हस्तांतरण और अनुदान सहायता के रूप में केवल 2 लाख करोड़ रुपये जारी किए, जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने केवल 9 साल में 2 लाख 50 हजार करोड़ रुपये जारी किए.”

उन्होंने कहा, “यह घोषणापत्र पीएम मोदी की गारंटी है. हमने जो वादे किए थे, उन्हें हमेशा पूरा किया है. हमने अपने वादे निभाए हैं और पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अपने वादे पूरे किए. कांग्रेस ने कभी भी अलग राज्य का समर्थन नहीं किया था और जब जल्दबाजी में विभाजन किया गया, तो उसने तेलंगाना दे दिया.”

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel: ‘मां को मत बताना कि मैं…’, उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे श्रमिक ने भाई से कहा, बाकी परिजन भी खो रहे धैर्य



[ad_2]