Animal Actor Ranbir Kapoor Asked Rashmika Mandanna Who Is Her Favourite Actor Between Him And Vijay Devarakonda Actress Given Answer

[ad_1]

Ranbir Kapoor And Rashmika Mandanna: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा मे बने हुए हैं. जबसे ‘एनिमल’ का टीजर सामने आया है, फैंस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

रणबीर कपूर ने रश्मिका मंदाना के रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर किया सवाल

हाल ही में रणबीर और रश्मिका अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान काफी मस्ती-मजाक के मूड में नजर आए. इस दौरान रणबीर कपूर ने रश्मिका से सवाल किया कि उनके विजय देवरकोंडा फेवरेट है या मैं? इस सवाल को सुनकर रश्मिका शरमा जाती हैं. इस मौके पर दोनों सितारों ने बालकृष्ण की 2017 की फिल्म पैसा वसूल के टाइटल ट्रैक पर भी डांस किया.

 

रणबीर ने ये भी खुलासा किया कि एनिमल की टीम पुष्पा: द रूल की कहानी के बारे में अटकलें लगा रही है, जो 2021 की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज की अगली कड़ी है, जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका हैं. रणबीर से ये भी पूछा गया कि पत्नी आलिया भट्ट के अलावा वह किसका सोशल मीडिया अकाउंट सबसे ज्यादा चेक करते हैं तो इसके जवाब में उन्होंने रश्मिका मंदाना की तरफ देखा.

फिल्म की कहानी

बता दें कि फिल्म एनिमल में अभिनेता अनिल कपूर भी हैं. ‘एनिमल’ की कहानी एक परेशान बाप-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंडरवर्ल्ड के खतरनाक बैकग्राउंड पर बेस्ड है. इस वजह से फिल्म का हीरो साइकोपैथ में बदल जाता है. फिल्म में एक बेटे का अपने पिता के प्रति जुनूनी प्यार भी दिखाया गया है. ‘एनिमल’ को संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्ट किया गया है. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना ने अहम रोल निभाया है. 

 

यह भी पढ़ें: जब Tanishaa Mukerji ने 39 की उम्र में ही फ्रीज करा लिए थे एग्स, बोलीं- ‘शादी और किसी रिश्ते में रहने से बेहतर है’

[ad_2]